Advertisement

Updated June 19th, 2019 at 20:33 IST

1.7 करोड़ में व्हेल की उल्टी का कारोबार करने निकला था शख्स, फिर ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

गौरतलब है एम्बरग्रीस एक मोमी पदार्थ है जो शुक्राणु व्हेल की आंतों में एक स्राव के रूप में उत्पन्न होता है, यह ट्रपिकल समुद्र में तैरता हुआ पाया जाता है

Reported by: Neeraj Chouhan
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर | Image:self
Advertisement

मुंबई से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां एक शख्स को व्हेल मछली की उल्टी बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 53 वर्षीय इस शख्य को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब वो 1.3 किलोग्राम एम्बरग्रीस या व्हेल उल्टी बेचने के लिए आया था। बताया जा रहा है जब्त की गई व्हेल की उल्टी की कीमत 1.7 करोड़ रूपये है। 

पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को उपनगरीय विद्याविहार क्षेत्र के कामा लेन में जाल बिछाया और  राहुल दुपारे को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें - ब्रॉक लैसनर के एडवोकेट पॉल हेमन ने दी एक्टर रणवीर सिंह को गलती सुधारने की नसीहत!

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने उसके पास से 1.7 करोड़ रुपये की एम्बरग्रीस जब्त की। यह प्रतिबंधित वस्तु है। हमने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और  राहुल दुपारे को गिरफ्तार किया है।"

स्पर्म व्हेल वन्यजीव अधिनियम के तहत संरक्षित लुप्तप्राय प्रजाति है। एम्बरग्रीस शराब, क्लोरोफॉर्म, ईथर और कुछ अस्थिर और स्थिर तेलों में घुलनशील होता है।

यह भी पढ़ें - ICC WC: टीम इंडिया को झटका, धवन विश्व कप से बाहर, ऋषभ पंत को मिली टीम में जगह

सुगंधित पदार्थ होता है एम्‍बरग्रिस

गौरतलब है एम्बरग्रीस एक मोमी पदार्थ है जो शुक्राणु व्हेल की आंतों में एक स्राव के रूप में उत्पन्न होता है, यह ट्रपिकल समुद्र में तैरता हुआ पाया जाता है और इसका उपयोग इत्र निर्माण में किया जाता है। व्हेल मछलियों की यह उल्टी करोड़ों में बिकती है। हालांकि वैज्ञानिक इसे 'उल्टी' भी बताते है लेकिन कुछ इस 'मल' भी कहते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कई देशों में व्हेल के शिकार पर प्रतिबंध है, लेकिन इनकी तस्करी बेधड़क जारी है। 

यह भी पढ़ें - इस PAK क्रिकेटर को भारी पड़ा भारत-पाक मैच के खिलाड़ियों की तारीफ करना, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

 

Advertisement

Published June 19th, 2019 at 20:13 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo