Advertisement

Updated January 2nd, 2023 at 22:43 IST

UP ATS की आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सहारनपुर से गिरफ्तार हुआ AQIS सदस्य अजहरूद्दीन

यूपी एटीएस ने AQIS और JMB के मॉड्यूल के एक आतंकी अजहरुद्दीन को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है।

Reported by: Nripendra Singh
PC: Repubiic
PC: Repubiic | Image:self
Advertisement

उत्तर प्रदेश पुलिस की एंटी टेरर स्क्वॉड टीम (ATS Team) ने आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यूपी एटीएस ने AQIS और JMB के मॉड्यूल के एक आतंकी अजहरुद्दीन को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। अजहरुद्दीन युवाओं को जिहाद के नाम पर रैडिकलाइज करता था और उन्हें आतंकी गतिविधियों में शामिल करता था। 

अजहरुद्दीन भारत में जेहाद फैलाने के लिए नवयुवकों को जेहादी साहित्य और वीडियोज के माध्यम से उन्हें इस विचारधारा से जोड़ने की कोशिश करता था। वह अल कायदा भारतीय उपमहाद्वीप और जमात उल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश के लिए इन युवाओं की भर्ती करता था। फिलहाल ATS ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

इस बारे में जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के DGP लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा, "ATS ने नौजवानों को जिहाद के नाम पर आतंकी बनाने वाले अजहरुद्दीन को गिरफ्तार किया। अजहरुद्दीन युवकों को रेडिकलाइज कर जिहाद का ज्ञान देता था। इसकी मनसा चुनी हुई सरकार को उखाड़ कर सरिया कानून लागू करने के लिए विचार धारा को बढ़ावा देना था।"

AQIS के खिलाफ जांच कर रही है NIA

भारतीय उपमहाद्वीप में प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-कायदा (Al-Qaeda) के संगठन AQIS की मौजूदगी को लेकर गृह मंत्रालय ने 22 अक्टूबर 2022 को बड़ा फैसला लिया था। गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने समूह के मॉड्यूल की जांच की जिम्मेदारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपी। जिसके बाद एजेंसी ने FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

NIA ने अपने FIR में लिखा है कि, अलकायदा के भारतीय उपमहाद्वीप में मौजूद AQIS के आतंकवादी संगठन अंसारूल्लाह बांग्ला (ABT) के साथ संबंध हैं। ABT के कई मॉड्यूल 'असम के विभिन्न जिलों में सक्रिय' हैं। 2014 में स्थापित AQIS प्रतिबंधित अल-कायदा आतंकवादी संगठन का एक संगठन है। यह अफगानिस्तान, भारत, बर्मा और बांग्लादेश में संचालित होता है और इसका उद्देश्य इस्लामिक राज की स्थापना करना है।

यह भी पढ़ें: गृह मंत्रालय ने आतंकी संगठन AQIS के खिलाफ जांच के लिए NIA को दिया आदेश

Advertisement

Published January 2nd, 2023 at 22:42 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo