Advertisement

Updated October 18th, 2021 at 18:33 IST

मध्य प्रदेश सरकार 'रामायण' पर रखेगी क्विज प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेगा ये खास इनाम

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश सरकार जल्द महाकाव्य 'रामायण' (Ramayana) पर एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता रखने वाली है।

Reported by: Sakshi Bansal
| Image:self
Advertisement

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश सरकार जल्द महाकाव्य 'रामायण' (Ramayana) पर एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता रखने वाली है। राज्य की पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर (Tourism, Culture and Spirituality Minister Usha Thakur) ने रविवार को इसकी घोषणा की है और साथ ही बताया है कि विजेताओं को हवाई यात्रा के माध्यम से उत्तर प्रदेश की राम नगरी अयोध्या (Uttar Pradesh's Ayodhya) जाने का मौका मिलेगा जहां एक भव्य राम मंदिर (Ram temple) का निर्माण किया जा रहा है।

बता दें कि ये प्रतियोगिता नेशनल और इंटरनेशनल दोनों लेवल पर आयोजित की जाएगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है- "प्रतियोगिता के विजेताओं को हवाई यात्रा करने का मौका मिलेगा।" हालांकि, बयान में इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई कि ये प्रतियोगिता कब आयोजित की जाएगी और इसमें विजेता कितने होंगे।

मध्य प्रदेश सरकार कराएगी 'रामायण' पर क्विज प्रतियोगिता

ठाकुर ने रविवार शाम इंदौर जिले के महू शहर में डॉ बीआर अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय में महाकाव्य 'रामचरितमानस' (Ramcharitmanas) के एक अध्याय 'अयोध्या कांड' पर आधारित अन्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए यह घोषणा की। मंत्री ने रविवार को जिस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, उसमें राज्य के हर जिले से चार छात्रों सहित कुल आठ लोगों का चयन किया जाएगा। इसका आयोजन मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग (culture department) द्वारा किया जा रहा है।

गौरतलब है कि पिछले महीने, राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने घोषणा की थी कि राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में ग्रेजुएशन के पहले साल के छात्रों को आर्ट स्ट्रीम में दर्शनशास्त्र के तहत एक वैकल्पिक विषय के रूप में 'रामचरितमानस' दिया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः रंजीत सिंह हत्याकांड में 19 साल बाद इंसाफ, राम रहीम को उम्रकैद की सजा; जानिए क्या थी इस मर्डर के पीछे की कहानी

Advertisement

Published October 18th, 2021 at 18:28 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo