Advertisement

Updated August 11th, 2021 at 16:22 IST

मध्यप्रदेशः बाढ़ के पानी में बह गए सैकड़ों गैस सिलेंडर, खड़े देखते रह गए लोग

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना से एक वीडियो सामने आया है जिसमें बाढ़ में सैकड़ों गैस सिलेंडर बहते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

Reported by: Sakshi Bansal
| Image:self
Advertisement

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में बारिश के कहर का एक नया रूप सामने आ रहा है। ये घटना है गुना (Guna) की जहां बहते पानी में कई गैस सिलेंडर (Gas Cylinders) देख लोग चौंक गए हैं। बता दें कि बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं और सैकड़ों गांव जलमग्न हो गए हैं। ऐसी स्थिति में, मध्यप्रदेश का शिवपुरी सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका बना हुआ है। हालांकि, जो वीडियो गुना से सामने आया है, वो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में बाढ़ में सैकड़ों गैस सिलेंडर बहते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

बाढ़ में बह गए सैकड़ों गैस सिलेंडर 

सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश के गुना से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें बाढ़ की तबाही ने गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया है। खबरों के अनुसार, एक गैस प्लांट में बाढ़ का पानी भर गया था और तेज बहाव में कई सिलेंडर बह गए हैं। ये वीडियो गुना के नेशनल फर्टिलाइजर प्लांट का बताया जा रहा है। बाढ़ का पानी पिछले दरवाजे से घुसा था जो अपने साथ सैकड़ों गैस सिलेंडर बहाकर ले गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे गैस प्लांट से कई सिलेंडर बाहर पानी में निकलते दिखाए दे रहे हैं और खबरों के अनुसार, ये सारे सिलेंडर लोडेड थे। 

बाढ़ प्रभावित श्योपुर में कलेक्टर और एसपी पर गिरी गाज

बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार इन दिनों बारिश के कारण मची तबाही को लेकर सतर्क है। श्योपुर में बाढ़ की स्थिति के कारण लोगों में शासन और प्रशासन के खिलाफ जबर्दस्त आक्रोश है। दरअसल, प्रशासन ने शुरुआत में स्थिति को हल्के में लिया था, लेकिन अब जिले के कई इलाकों में लोग विरोध करते नजर आ रहे हैं। इसी के चलते, अब श्योपुर के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) पर गाज गिरी है। बता दें कि राज्य सरकार ने दोनों अधिकारियों को जिले से हटा दिया है।

राज्य की शिवराज सिंह सरकार ने श्योपुर कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव और एसपी संपत उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश दिए हैं। अब राकेश श्रीवास्तव की जगह ग्वालियर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा को श्योपुर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। जबकि श्रीवास्तव को यहां से हटाकर मध्य प्रदेश शासन उप सचिव बनाया गया है। वहीं अनुराग सुजानिया श्योपुर के नए पुलिस अधीक्षक होंगे।

ये भी पढ़ेंः LPG Cylinder Booking: अब एक ‘मिस कॉल’ से हो जाएगा आपका सिलेंडर बुक, जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया

Advertisement

Published August 11th, 2021 at 16:15 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo