Advertisement

Updated February 26th, 2022 at 19:00 IST

RSS कार्यकर्ताओं की जानकारी लीक करने के आरोप में केरल के सिविल पुलिस अधिकारी बर्खास्त

गिरफ्तार एसडीपीआई कार्यकर्ताओं के फोन की जांच से पता चला कि उनमें से एक के पास सीपीओ का नंबर था।

Reported by: Nisha Bharti
Image: PTI
Image: PTI | Image:self
Advertisement

केरल पुलिस के एक सिविल पुलिस अधिकारी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ताओं के बारे में पुलिस डेटाबेस से सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) को कथित रूप से गोपनीय डेटा लीक करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। 

एक पुलिस उपाधीक्षक ने कहा, "हमने सीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं था और उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।"

एसडीपीआई के साथ उसके संबंधों का खुलासा तब हुआ जब उसके कुछ कार्यकर्ताओं को इडुक्की में एक बस कंडक्टर पर हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार एसडीपीआई कार्यकर्ताओं के फोन की जांच से पता चला कि उनमें से एक के पास सीपीओ का नंबर था और वह उसके संपर्क में था। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई, जिसके कारण अधिकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। कथित तौर पर सीपीओ ने 200 से अधिक आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ताओं की निजी जानकारी लीक की थी।

ये भी पढ़ें :  Russia Ukraine War: बमबारी के बीच यूक्रेन-पोलैंड की सीमा पर एकत्रित हुए भारतीय, भारत सरकार से मांगी मदद 

बस कंडक्टर के साथ मारपीट

दिसंबर में केएसआरटीसी (Kerala State Road Transport Corporation) के बस कंडक्टर पर कथित तौर पर इडुक्की जिले के थोडुपुझा में फेसबुक पर एक इस्लाम विरोधी पोस्ट साझा करने के लिए हमला किया गया था। इस मामले में एसडीपीआई के छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया और उनके सेल फोन जब्त किए गए। जांच के दौरान, यह पता चला कि बर्खास्त पुलिसकर्मी गिरफ्तार किए गए एसडीपीआई कार्यकर्ताओं में से एक को पुलिस डेटाबेस से गोपनीय जानकारी साझा कर रहा था।

केरल के अलाप्पुझा जिले में दोहरे हत्याकांड के बाद एसडीपीआई और आरएसएस और बीजेपी के बीच यह झगड़ा है। 18 दिसंबर को एसडीपीआई केरल सचिव केएस शान की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। 10 घंटे से भी कम समय के बाद ओबीसी मोर्चा के राज्य सचिव और भाजपा राज्य समिति के सदस्य रंजीत श्रीनिवासन को कुछ अज्ञात लोगों ने बेरहमी से मार डाला था।

ये भी पढ़ें : रूस-यूक्रेन युद्ध: यूक्रेन के Balakleya शहर पहुंची रूसी सेना; कीव में सड़क पर हिंसा शुरू

ये भी पढ़ें : Jammu Kashmir: अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए उधमपुर में खोला गया पहला महिला पुलिस थाना
 

Advertisement

Published February 26th, 2022 at 18:58 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo