Advertisement

Updated May 21st, 2021 at 21:17 IST

पूर्व सीएम कमलनाथ की 'आग लगा दो' वाले वीडियो पर कांग्रेस ने कहा- 'साजिश', बीजेपी ने कहा- 'शर्मनाक'

मध्यप्रदेश की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के एक वीडियो से तहलका मच गया है।

Reported by: Digital Desk
| Image:self
Advertisement

मध्यप्रदेश की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के एक वीडियो से तहलका मच गया है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने कमलनाथ का एक कथित वीडियो जारी किया है। जिसमें वो कथित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं से बात करते दिख रहे हैं, इसी बातचीत के बाद कमल नाथ पर किसान आंदोलन के नाम पर भड़काऊ राजनीति करने के आरोप लग गए। 

कमलनाथ के इस कथित वीडियो पर मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के नेता अब्बाज हाफिज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी नाकामी को छुपाने के लिए इस तरह की हथकंडे अपनाती है। और फिलहाल जो कमलनाथ का छोटा सा वीडियो ट्वीट किया है उसके आगे - पीछे के शब्दों को नहीं दिखाया गया है। आप 30 सेकेंड के वीडियो को लेकर किसी को जज नहीं कर सकते हैं।

कमलनाथ के कथित वीडियो में बातचीत इस प्रकार है।

कांग्रेस कार्यकर्ता : किसानों के बीच आ रही है सर..

कमलनाथ : 'तुम लोगो को आग लगानी है। मैंने कहा था ये आग लगाने का मौका है और ये व्यकती किसानो के साथ न्याय हो, दूसरा काम है आग लगाओ की सरकार ऐसा कर रही है फलाना कर रही है। खरीदारी जो करी है इन्होंने हरियाणा पंजाब से करी है, पिचले साल मध्य प्रदेश नंबर 1 था खड़ी में, इस साल मध्य प्रदेश फिसल गया।''


इस वीडियो को लेकर मध्य प्रदेश BJP के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि कमल नाथ इस देश को वो नेता हैं, जब देश के अंदर देश-विरोधी कुछ भी होता है। तो वो उसका हिस्सा होते हैं, जब देश में इमरजेंसी लगी थी। तो कमल नाथ ने भी इमरजेंसी में महत्वपूर्ण भूमिका संजय गांधी के साथ निभाई थी।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अब आपदा में वो सेवा तो करने से रहे तो आपदा में तांडव करना चाहते हैं। मैंने आज सुबह भी कहा था कि ये वो ही कमल नाथ हैं, जो 84 के दंगों में देश में आग लगाई। आज जो लीक हुआ है उनका वो इस बात का घोतक है कि वो प्रदेश में भी आग लगाना चाहते हैं। देश को तोड़ना चाहते हैं। मूल स्वभाव उनका उभर कर सामने आया है।

हालांकि BJP के आरोपों पर कांग्रेस के नेता भी सामने आए, उन्होंने वीडियो के अस्तित्व और उससे जुड़े सभी आरोपों को खारिज कर दिया। सिर्फ यहीं नहीं बल्कि कमल नाथ  के वीडियो को बीजेपी की ही साजिश करार दे दिया।

Advertisement

Published May 21st, 2021 at 21:17 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo