Advertisement

Updated July 7th, 2019 at 18:14 IST

कांग्रेस में इस्तीफे का दौर जारी, सिंधिया और मिलिंद देवड़ा ने छोड़ा अपना पद, चुनाव में हार की ली जिम्मेदारी

सिंधिया से कुछ ही घंटे पहले मिलिंद देवड़ा भी अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

लोकसभा चुनाव में बड़ी हार के बाद से ही लगातार इस्तीफों का दौर जारी है। पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी कड़ी में आज पार्टी के दो प्रमुख चेहरों का नाम भी जुड़ा गया है। 

कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

जहां सिंधिया ने ट्वीट करते हुए लिखा, "जनादेश और जवाबदेही को स्वीकारते हुए मैंने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव पद से अपना इस्तीफा श्री राहुल गांधी को सौंप दिया है।"  उन्होंने आगे लिखा, "इस जिम्मेदारी के लिये मुझपर भरोसा जताने और पार्टी की सेवा का मौका देने के लिये मैं उनका आभारी रहूंगा।" 

सिंधिया से कुछ ही घंटे पहले मिलिंद देवड़ा भी अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं और कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका निभाने की आशा करते हैं।

देवड़ा ने इस साल के आखिर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव तक नगर पार्टी इकाई के कामकाज की देखरेख के लिए कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं की सदस्यता वाला एक अस्थायी सामूहिक नेतृत्व (समिति) गठित करने की सिफारिश की है।

संपर्क किए जाने पर देवड़ा ने कहा कि लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद राजनीतिक हकीकत बदल चुकी है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी को इस वक्त की जरूरत के मुताबिक भूमिकाएं निभाने के लिए तैयार होना होगा।’’ 

देवड़ा ने कहा, ‘‘मैंने तीन सदस्यीय एक समिति (नगर पार्टी इकाई के कामकाज की देखरेख के लिए) का सुझाव दिया है और इस सिलसिले में उपयुक्त नामों के लिए नेता मुझसे संपर्क कर रहे हैं। मैं पार्टी को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका निभाने की आशा करता हूं।...मैं मुंबई कांग्रेस को दिशानिर्देश देना और एकजुट करना जारी रखूंगा।’’ 

गौरतलब है कि हाल ही में राहुल ने कांग्रेस अध्यक्ष पद और कांग्रेस कार्यकारिणी समिति से इस्तीफा दे दिया था। उनका उत्तराधिकारी तय किया जाना अभी बाकी है। 

देवड़ा ने लोकसभा चुनाव मुंबई-दक्षिण सीट से लड़ा था लेकिन शिवसेना के अरविंद सावंत से वह हार गए थे।
 

Advertisement

Published July 7th, 2019 at 18:11 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo