Advertisement

Updated October 18th, 2021 at 17:54 IST

रंजीत सिंह हत्याकांड में 19 साल बाद इंसाफ, राम रहीम को उम्रकैद की सजा; जानिए क्या थी इस मर्डर के पीछे की कहानी

सीबीआई कोर्ट ने डेरा प्रमुख राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) पर 31 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। हालांकि बाकी आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगा है।

Reported by: Dalchand Kumar
Credit- ANI
Credit- ANI | Image:self
Advertisement

रंजीत सिंह हत्याकांड (Ranjit Singh murder case) में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के सजा का ऐलान हो गया है। हरियाणा के पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत (Special CBI Court) ने सोमवार को इस हत्याकांड के दोषी गुरमीत राम रहीम समेत सभी पांच आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सीबीआई कोर्ट ने डेरा प्रमुख राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) पर 31 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। हालांकि, बाकी आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगा है। इससे पहले 8 अक्टूबर को अदालत ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम और 4 अन्य आरोपियों को रंजीत सिंह की हत्या के मामले में दोषी ठहराया था। 

यह भी पढ़ें: रंजीत सिंह हत्या केस में गुरमीत राम रहीम को उम्रकैद

इस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने बीते 8 अक्टूबर को राम रहीम के अलावा तत्कालीन डेरा प्रबंधक कृष्ण लाल, अवतार सिंह, जसबीर और सबदिल को दोषी ठहराया था। इसके बाद सजा पर फैसला सुनाने की तारीख 12 अक्टूबर निर्धारित की गई थी, लेकिन बाद में 18 अक्टूबर तक फैसला सुरक्षित रख लिया था। सोमवार यानी आज सीबीआई कोर्ट ने सजा का ऐलान कर दिया है।

क्या है रंजीत सिंह हत्याकांड?

रंजीत सिंह की हत्या के मामले में यह फैसला 19 साल के बाद आया है। डेरा के पूर्व अनुयायी रंजीत सिंह की 2002 में हत्या कर दी गई थी। 10 जुलाई 2002 को कुरुक्षेत्र में डेरा सच्चा सौदा के परिसर के अंदर ही चार हमलावरों ने रंजीत सिंह को गोली मारी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। रंजीत सिंह डेरा सच्चा सौदा का अनुयायी था, लेकिन कथित तौर पर स्वयंभू संत गुरमीत राम रहीम के खिलाफ आवाज उठाने पर उसे मार दिया गया था। 

यह भी पढ़ें: बीजेपी का आरोप- 'देश में भ्रम फैला रही है कांग्रेस, CWC की बैठक में सरदार पटेल को किया गया बदनाम'

रंजीत सिंह की हत्या एक अज्ञात पत्र को प्रसारित करने में संदिग्ध भूमिका के चलते की गई थी। पत्र में कथित तौर पर इस बात का खुलासा किया गया था कि गुरमीत राम रहीम डेरा मुख्यालय में किस तरह से महिलाओं का यौन शोषण करता है। जांच एजेंसी सीबीआई के आरोप पत्र के अनुसार, डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम का मानना था कि इस अज्ञात पत्र को प्रसारित करने के पीछे रंजीत सिंह था। जिसके बाद डेरा प्रमुख ने रंजीत की हत्या की साजिश रची।

फिलहाल रोहतक की सुनारिया जेल में कैद है राम रहीम

बता दें कि राम रहीम इस समय उच्च सुरक्षा वाली सुनारिया जेल में बंद है, जो चंडीगढ़ से 250 किलोमीटर दूर रोहतक में है। रंजीत सिंह हत्याकांड से पहले राम रहीम को 2017 में दो अनुयायियों के साथ दुष्कर्म के जुर्म में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा जनवरी 2019 में पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट ने एक पत्रकार की हत्या के मामले में राम रहीम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

Advertisement

Published October 18th, 2021 at 17:51 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo