Advertisement

Updated March 25th, 2020 at 09:01 IST

जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया कोरोना से लड़ने का गुरुमंत्र! ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए हज़ारों कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

नड्डा ने इस वैश्विक महामारी के चलते चरमराती अर्थव्यवस्था पर भी कार्यकर्ताओं को जागरूक करने का काम किया

Reported by: Himanshu Tiwari
| Image:self
Advertisement

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उत्तर भारत के हज़ारों कार्यकर्ताओं को ऑडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को कोरोना वायरस से लड़ाई में उनकी अहम ज़िम्मेदारी का अहसास कराया। 

जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि ' संकट की इस घड़ी में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में यह हमारा कर्तव्य बनता है कि हम जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएं और देश को एकजुट रखते हुए इस लड़ाई को निर्णायक अंजाम तक पहुंचाते हुए देश को सुरक्षित बनाने में भागीदार बनें'

उन्होंने ये भी कहा कि ' भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निवेदन और सुझावों का अक्षरशः पालन करें और इसमें पूरा सहयोग देते हुए समाज को जागरुक बनायें' 

नड्डा ने जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हुए कहा कि ' भाजपा के कार्यकर्ताओं ने “जनता कर्फ्यू” को ऐतिहासिक बनाने और देश को सुरक्षित बनाने के लिए जो अथक प्रयास किया गया है, इसके लिए मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को साधुवाद देता हूँ। मानवता की रक्षा में तन-मन से जुटे डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, पैरा मिलिट्री फोर्स और सीमा की सुरक्षा में लगे देश के जवानों के समर्थन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने जो एकजुटता दिखाई है'

नड्डा ने कार्यकर्ताओं को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत करने के लिए अगले एक महीने तक किसी भी तरह के आंदोलनों, मीटिंग, कांफ्रेंस या प्रदर्शन में भाग नहीं लेने का भी आवाह्न किया।

जेपी नड्डा ने सभी प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष को यातायात नियंत्रण, लॉक-डाउन, अस्पतालों में हेल्पलाइन और होम क्वारंटाइन में लोगों की मदद करने में जिला प्रशासन के साथ सहयोग करने की भी अपील की।

नड्डा ने इस वैश्विक महामारी के चलते चरमराती अर्थव्यवस्था पर भी कार्यकर्ताओं को जागरूक करने का काम किया उन्होंने कहा कि ' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी हर संभव जरूरी कदम उठा रही है। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस वार्ता कर कई राहत उपायों का एलान किया है जो आम जनता से लेकर उद्योगों तक के लिए महत्वपूर्ण है। आने वाले समय में भी मोदी सरकार निश्चित रूप से कई और राहत भरे कदम उठाएगी।

इस दौरान नड्डा ने सोशल मीडिया का भी ज़िक्र किया और कहा कि ' हमें सोशल मीडिया पर भी सावधान रहना चाहिए और व्हाट्सएप एवं अन्य माध्यमों पर केवल विश्वसनीय संदेश साझा करना चाहिए'

बीजेपी अध्यक्ष की ओर से आगे भी देश के अन्य क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से इसी तरह से संपर्क स्थापित किया जाएगा, और बीजेपी का कोरोना को लेकर ये जन जागरण अभियान ज़ारी रहेगा।

Advertisement

Published March 25th, 2020 at 08:32 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
5 दिन पहलेे
5 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo