Advertisement

Updated April 14th, 2021 at 21:47 IST

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को मृतक की बेटी ने लगाई फटकार, कहा - 'खराब व्यव्सथा ने ले ली पिता की जान'

देश में कोरोना की  बेकाबू रफ्तार से लोग दहशत में है हर दिन डेढ़ लाख से ज्यादा केस,  एक हजार के करीब मौत साफ दिखाता है कोरोना किस तरह हमारी जिंदगी को जहन्नुम बना रहा है

Reported by: Digital Desk
| Image:self
Advertisement

देश में कोरोना की  बेकाबू रफ्तार से लोग दहशत में है हर दिन डेढ़ लाख से ज्यादा केस,  एक हजार के करीब मौत साफ दिखाता है कोरोना किस तरह हमारी जिंदगी को जहन्नुम बना रहा है। श्मसान घाट में लाशों का अंबार, अपनों को खोने का गम और आखिरी वक्त पर इलाज ना मिल पाने का मलाल पीड़ित के तीमारदारों के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है । ये ऐसी संवेदनाएं है जो हमें और आपको झकझोर रही है। दिल दहला देने वाली तस्वीर झारखंड की राजधानी रांची से आई है। जहां इलाज ना मिल पाने की वजह से बेटी के सामने स्ट्रेचर पर पड़े पिता ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद बेटी की आंखों से आंसुओं का सैलाब फूट पड़ा। आंखें भले नम थी लेकिन सिस्टम को लेकर गुस्सा साफ दिख रहा था ।

अपने पिता को खोने के बाद बेसुध लड़की झारखंड के स्वास्थय मंत्री बन्ना गुप्ता  के पास गुहार लगाते नजर आई। उसने कहा  'डॉक्टर डॉक्टर चिल्लाते रह गए..कोई डॉक्टर नहीं आया...कोई फैसिलिटी नहीं ..मंत्री जी सिर्फ वोट लेने के..आधे से एक घंटे से खड़े हैं..व्यव्सथा इतना खराब है..तड़प तड़प कर मर रहे हैं।

क्या मंत्री जी मेरे पिता को लौटा देंगे... 
 
 झारखंड  मंत्री जी का दावा तो था कि सबकुछ ठीक है। लेकिन कुछ ही घंटों में इलाज ना मिलने के कारण मरीज की मौत के बाद मृतक की बेटी का गुस्सा फूट पड़ा। 
 

दरअसल, झारखंड के हजारीबाग के पवन गुप्ता का परिवार इलाज के लिए रांची आया था। कई जगह भटकने के बाद सदर अस्पताल पहुंचा लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बेटी का आरोप है कि खराब सिस्टम ने उनके पिता की जान ले ली।

इस घटना पर रिपब्लिक भारत से बात करते हुए सांसद संजय सेठ ने कहा कि झारखंड को JMM, कांग्रेस की सरकार ने श्मशान बना दिया हैं, यहां सड़कों पर शव जलाए जा रहे हैं।  उन्होंने कहा रांची में पिता की मौत के बाद बेटी के दर्द ने पूरे झारखंड को शर्मसार कर दिया है। लेकिन राज्य सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कोई मतलब नहीं है, वह झारखंड के मधुपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर व्यस्त है।

यह भी पढ़ें- झारखंड को JMM-कांग्रेस की सरकार ने बना दिया श्मशान, सड़कों पर जल रहे हैं शव : बीजेपी सांसद संजय सेठ

Advertisement

Published April 14th, 2021 at 21:47 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo