Advertisement

Updated May 6th, 2020 at 16:16 IST

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में हिज्बुल कमांडर रियाज नायकू ढेर

हिज्बुल कमांडर रियाज नायडू पर 12 लाख रुपये का इनाम था। वही इस एनकाउंटर को लेकर जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने खुशी जताई है। 

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

जम्मू कश्मीर में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने साझा ऑपरेशन में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के कमांडर रियाज नायकू को मार गिराया है। जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक ये ऑपरेशन बुधवार सुबह की गई। जिसमें दो आतंकियों को मार गिराया गया। ये मुठभेड़ अवंतीपोरा के बेगपोरा में हुई है। आपको बता दें कि हिज्बुल कमांडर रियाज नायडू पर 12 लाख रुपये का इनाम था। वही इस एनकाउंटर को लेकर जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने खुशी जताई है। 

पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'हिज्बुल का टॉप कमांडर ज्वांइट ऑपरेशन में ढेर हो गया है। ये एक बहुत बड़ी सफलता है। रियाज नायकू कई पुलिसकर्मियों के अपहरण और हत्या के लिए जिम्मेदार था। शाबाश लड़कों! #जय हिन्द'

वही रिपब्लिक भारत से बात करते हुए पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा कि, 'ये बहुत बड़ी कामयाबी है, बुरहान वानी के बाद से नायकू मोस्ट वॉन्टेड था। ये पोस्टर ब्वाय था। ये सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके पुलिसवालों को धमकी देता था। इसका मारा जाना हिज्बुल के लिए एक बहुत बड़ा झटका है।'

सूत्रों के मुताबिक पिछले दो दिनों से पुलिस और आर्मी गांव में सर्च अभियान चला रही थी। आर्मी को गांव में आतंकियों के छिपे होने की बात पता चली थी। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया है कि दोनों आतंकी अवंतीपोरा में अपने अंकल के घर में घुपे हुए थे। आठ घंटे की मुठभेड़ के बाद इन दोनों को मार गिराया गया। वही पंपोर में भी एक अन्य मुठभेड़ में दो आंतिकयों को मार गिराया गया है।

इसे भी पढ़ेंकोविड-19 संकट के बीच एकजुटता एवं दूसरों की सेवा करने का बुद्ध का संदेश बहुत महत्व रखता है: गुतारेस

गौरतलब है कि रविवार को उत्तरी कश्मीर में हंदवाड़ा क्षेत्र के एक गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक कर्नल और एक मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।  

Advertisement

Published May 6th, 2020 at 16:16 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo