Advertisement

Updated July 6th, 2022 at 19:23 IST

कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने दिया अपने पद से इस्तीफा

प्रदेश कांग्रेस लंबे समय से गुटबाजी से जूझ रही है, उसमें एक गुट वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के प्रति निष्ठावान है।

| Image:self

कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई में अंतर्कलह के बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे त्यागपत्र में मीर ने कहा है कि अनुशासित सिपाही के तौर पर उन्हें उनके उत्तराधिकारी के लिए पार्टी अध्यक्ष द्वारा लिया गया कोई भी निर्णय स्वीकार्य होगा।

उन्होंने पत्र में कहा है, ‘‘पार्टी की श्रेष्ठ परंपाराओं के तहत मैं अपना त्यागपत्र देता हूं ताकि जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति के नये प्रमुख की नियुक्ति की जा सके। ’’

प्रदेश कांग्रेस लंबे समय से गुटबाजी से जूझ रही है, उसमें एक गुट वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के प्रति निष्ठावान है। उल्लेखनीय है कि आजाद धड़े के कई नेताओं ने राज्य में पार्टी नेतृत्व में बदलाव की अपनी मांग के समर्थन में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था।

मीर को मार्च, 2015 में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नियुक्त किया गया था। प्रदेश इकाई में गुटबाजी जारी रहने के बीच, समझा जाता है कि पार्टी आलाकमान इस केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव शीघ्र होने की संभावना के मद्देनजर मतभेदों को दूर करने के लिए प्रदेश नेतृत्व के संपर्क में है। आजाद एवं मीर के बीच मतभेद रहे हैं। आजाद के समर्थकों ने मीर के विरूद्ध शिकायत की है।

Published July 6th, 2022 at 19:22 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo