Advertisement

Updated January 25th, 2023 at 17:10 IST

J&K: बर्फबारी के बाद Anantnag के पहाड़ों ने ओढ़ी 'सफेद चादर', देखिए कुदरत के खूबसूरत नजारे

Jammu and Kashmir: बारिश और बर्फबारी की चेतावनी के बाद बुधवार को पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई

Reported by: Nidhi Mudgill
PC : ANI
PC : ANI | Image:self
Advertisement

Jammu and Kashmir Snowfall: बारिश और बर्फबारी की चेतावनी के बाद बुधवार को जम्मू कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्र सफद चादर से ढक गए। अनंतनाग में ताजा बर्फबारी देख पर्यटकों के चेहरे खूश से खिल गए। वहीं बर्फबारी से चारों ओर बर्फ की मोटी परत देखने को मिली। दूसरी ओर अचानक पहाड़ों में हुई बर्फबारी से मौसम का मिजाज भी बिगड़ गया। अनंतनाग में बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। 

मौसम विभाग की माने तो आने वाले कई दिनों तक बर्फबारी जारी रह सकती है। अनंतनाग में सुबह के समय हुई बर्फबारी ने दूर-दराज से पहुंचे पर्यटकों की मन मोह लिया। कई पर्यटकों के लिए ये नजारा किसी सपने के पूरा होने जैसा था। अनंतनाग के साथ घाटी के कई पर्यटक क्षेत्रों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ लगी है। कुदरत का ये खूबसूरत नजारा देख लोग झूम उठे।

कई रास्ते रह सकते हैं बंद

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। जिससे सड़क और हवाई यातायात पर भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है। मौसम में बदलाव के कारण कई रास्तों पर यातायात बाधित को सकता है। इसके अलावा कई पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फीले तूफान की भी आशंका जताई जा रही है। 

पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद स्थानीय प्रशासन ने बर्फबारी वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों से अपील की गई है कि वह फिसलन वाले इलाकों में कम से कम जाएं। बर्फबारी की वजह से कई इलाकों में फिसलने बढ़ने के चलते हादसे होने की आशंका बढ़ जाती है। स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि फिसलन वाले इलाकों में जाने से बचें।


यह भी पढ़ें: RAW-IB की रिपोर्ट्स में आखिर ऐसा क्या था और क्यों इस पर सरकार और सुप्रीम कोर्ट के बीच है विवाद? जानिए

यह भी पढ़ें: Bageshwar Dham के बाबा Dhirendra Shastri को क्लीन चिट, Nagpur Police बोली- 'कानून का कोई उल्लंघन नहीं'

Advertisement

Published January 25th, 2023 at 17:10 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

12 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo