Advertisement

Updated October 2nd, 2019 at 16:22 IST

विमान की इकोनॉमी क्लास में सफर करते हुए ISRO प्रमुख वायरल हुआ VIDEO, यूजर्स ने यूं बांधे तारीफों के पुल

वीडियो में, के सिवन को विमान के चालक दल के साथ खड़े विमान के अंदर देखा जा सकता है।  केबिन क्रू ने ISRO प्रमुख सेल्फी ली और उनसे हाथ मिलाते हुए भी बात की।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

चंद्रयान 2 मिशन के बाद देश भर में दिल जीतने वाले इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने इस बार इंटरनेट यूजर को मंत्रमुग्ध कर दिया। उसकी वजह बना एक वीडियो जो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल एक सोशल मीडिया यूजर ने इसरो प्रमुख का एक पोस्ट किया है, जिसमें वो एक निजी एयरलाइन में इकोनॉमी क्लास में सफर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

यूजर ने के सविन के इस सादगी के लिए उनकी सराहना की। शीर्ष अंतरिक्ष इंजीनियर और भारत की प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसी के अध्यक्ष होने के बावजूद इकोनॉमी क्लास में यात्रा के लिए उन्हें बधाई देते हुए, यूजर ने कहा कि उन्हें इसरो प्रमुख पर गर्व है।

वीडियो में, के सिवन को विमान के चालक दल के साथ खड़े विमान के अंदर देखा जा सकता है।  केबिन क्रू ने ISRO प्रमुख सेल्फी ली और उनसे हाथ मिलाते हुए भी बात की। केबिन क्रू ने भी विमान में के सिवन का स्वागत किया और उनके इस तरह के हावभाव के लिए धन्यवाद दिया। के सिवन को विमान में बैठे यात्रियों से तालियों की गड़गड़ाहट मिली।

बता दें, इसरो जैसी विश्वस्तरीय अंतरिक्ष एंजेसी के अध्यक्ष होने के बावजूद उनकी सादगी ने इंटरनेट पर हर किसी का दिल जीत लिया।  के सिवन ने आईआईटी के छात्रों के दीक्षांत समारोह में एक संबोधन के दौरान भुवनेश्वर ने अपनी विनम्र परवरिश के बारे में बताया। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें कभी भी विषय या करियर का विकल्प नहीं मिला, लेकिन लगता है कि उन्होंने उनके लिए काम किया। उन्होंने अपने भाषण में छात्रों के साथ महत्वपूर्ण जीवन के सबक भी साझा किए।

 

Advertisement

Published October 2nd, 2019 at 16:22 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo