Advertisement

Updated March 21st, 2023 at 09:35 IST

Income Tax ने 10वीं पास मजदूर को भेजा 8 करोड़ का नोटिस, देखकर उड़ गए होश...

मजदूर ने पुलिस को जानकारी दी उसने दिल्ली में एक कंपनी में अपने कागजात दिए थे। आशंका है कि उसी ने इन दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया है।

Reported by: Arpit Mishra
PC: PTI/प्रतीकात्मक
PC: PTI/प्रतीकात्मक | Image:self
Advertisement

Income Tax Notice: यूपी के बुलंदशहर में एक दसवीं पास शख्स को इनकम टैक्स ने 8 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है। युवक मजदूर है, ऐसे में आठ करोड़ का नोटिस पाते ही उसके होश उड़ गए। आयकर विभाग ने मजदूर से उसकी इनकम वैल्यू के हिसाब से टैक्स नहीं देने पर नोटिस के जरिए जवाब मांगा है। नोटिस मिलने के बाद जब मजदूर को कुछ समझ नहीं आया तो उसने पुलिस की मदद ली। पुलिस इस मामले में की जांच कर रही है।

बुलंदशहर के गुलावठी में बराल के रहने वाले अंकुर कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते हैं। पांच साल पहले उन्होंने नौकरी के लिए दिल्ली की एक कंपनी में आधार कार्ड, पैन कार्ड और शैक्षिक कागज दिए थे। हालांकि उसे नौकरी नहीं मिली थी, जिसके बाद उसने मजदूरी करनी शुरू कर दी थी। वहीं कंपनी को कागजात देने के पांच साल बाद अंकुर को इनकम टैक्स का नोटिस मिला है। नोटिस पाकर अंकुर को कुछ समझ नहीं आया तो उसने पुलिस में शिकायत की।

पड़ोसी के रिश्तेदार पर आरोप

अंकुर ने पुलिस को जानकारी दी उसने दिल्ली में एक कंपनी में अपने कागजात दिए थे। आशंका है कि उसी ने इन दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया है। अंकुर ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं एसएसपी श्लोक कुमार ने गुलावठी थाना पुलिस को पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

पुलिस का क्या कहना है

SSP ने इस मामले में बताया कि बराल गांव के एक मजदूर को आयकर विभाग से 8 करोड़ रुपये वसूली का नोटिस मिला है। उसे शक था कि उसके दस्तावेजों का दिल्ली में गलत इस्तेमाल किया गया है, जहां वह कुछ दिन पहले नौकरी के सिलसिले में गया था और एक कंपनी में अपने दस्तावेज जमा किए थे। जांच पर जारी है।

Advertisement

Published March 21st, 2023 at 09:35 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo