Advertisement

Updated July 1st, 2020 at 12:21 IST

भारत में कोविड-19 से एक दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की मौत, 18,563 नए मामले आए सामने

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में अब 2,20,114 लोगों का इलाज चल रहा है और 3,47,978 लोग ठीक हो चुके हैं।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self

 भारत में बुधवार को कोविड-19 से एक दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की जान जाने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 17,400 हो गई। वहीं 18,653 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,85,493 हो गए हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में अब 2,20,114 लोगों का इलाज चल रहा है और 3,47,978 लोग ठीक हो चुके हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ अभी मरीजों के ठीक होने की दर 59.43 प्रतिशत है।’’

कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल है।

आकंड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 507 लोगों की जान गई है, उनमें से सबसे अधिक 245 मामले महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद दिल्ली में 62, तमिलनाडु में 60, उत्तर प्रदेश में 25, कर्नाटक में 20, गुजरात के 19, पश्चिम बंगाल में 15, मध्य प्रदेश तथा राजस्थान के आठ-आठ, आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना के सात-सात, जम्मू-कश्मीर तथा पंजाब के छह-छह, बिहार के पांच, हरियाणा के चार, केरल, ओडिशा, पुडुचेरी तथा उत्तराखंड में दो-दो और असम तथा हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Published July 1st, 2020 at 11:26 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 दिन पहलेे
10 दिन पहलेे
15 दिन पहलेे
Kangana Ranaut
11 मिनट पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo