Advertisement

Updated July 31st, 2021 at 21:29 IST

VIDEO: समुद्री सील को जाल में फंसा देख मदद के लिए आगे आए लोग; पेश की इंसानियत की मिसाल

आज के बदलते समय में इंसानियत अभी जिंदा है, किसी को मुश्किल में देख आज भी लोगों के हाथ मदद के लिए आगे आते हैं। 

Reported by: Yashika Anand
in a viral video people are trying to save elephant seal who is trapped in net
in a viral video people are trying to save elephant seal who is trapped in net | Image:self
Advertisement

आज के बदलते समय में इंसानियत अभी जिंदा है, किसी को मुश्किल में देख आज भी लोगों के हाथ मदद के लिए आगे आते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक समुद्री जानवर को बचाने की कोशिश में कुछ लोग जुटे हुए हैं। वीडियो में कुछ नेक दिल इंसान समुद्री जानवर को बचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

दरअसल, समुद्री सील पानी में मौजूद जाल में बुरी तरह फंस गई थी, कुछ लोग उसे बचाने के लिए आगे आए। पानी में उसे तड़पता देख लोग पहले रस्सी की मदद से उसे बाहर निकालते हैं। तभी जानवर, लोगों हर हमला करने के लिए आगे बढ़ता है इतने में एक युवक डंडे से उसका मुंह दबा देता है और पीछे मौजूद शख्स ब्लेड से उसका जाल काटने की कोशिश करता है। जाल का कुछ हिस्सा कटने पर भी वो बाहर नहीं आता तभी कुछ और लोग आगे आ कर उसके मुंह को नीचे रोकते हैं और युवक उसके गले के पास आकर उसका जाल काट देता है। उसके काटते ही समुद्री सील आजाद हो जाती है और बिना किसी को नुक्सान पहुंचाए पानी में वापस चली जाती है। उसके आजाद होने की खुशी लोगों की आवाज में साफ झलक रही है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को आईएफएस ऑफिसर सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। सभी लोग रेस्क्यू टीम की खूब तारीफ कर रहे हैं। सुशांत नंदा ने भी पोस्ट के कमेंट में सभी की प्रशंसा की। इस वीडियो को कई लोग देख चुके हैं और इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- "यह बहुत अच्छे इंसान हैं।" दूसरे ने कहा- " लोगों में इंसानियत जिंदा है।"           

इसे भी पढ़ें: क्या पक्षी ने गाया स्वामी नारायण का भजन? पूर्व IPS ऑफिसर किरण बेदी ने शेयर किया अनोखा VIDEO

Advertisement

Published July 31st, 2021 at 21:29 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo