Advertisement

Updated March 10th, 2019 at 18:49 IST

7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव, PM मोदी और अमित शाह ने की लोगों से बड़ी संख्‍या में मतदान करने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद कहा कि मैं भारत के सभी लोगों से 2019 के लोकसभा चुनावों में उनकी सक्रिया भागीदारी की उम्मीद करता हूं।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार यानि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चूका है। चुनाव आयोग ने  17वें लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने नई दिल्ली में प्रेस को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि लोकसभा चुनाव के लिए इस बार 7 चरणों में मतदान होगा और पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा वहीं 23 मई को वोटों की गिनती होगी।

जिसके बाद से राजनीति दलों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद कहा कि मैं भारत के सभी लोगों से 2019 के लोकसभा चुनावों में उनकी सक्रिया भागीदारी की उम्मीद करता हूं।

उन्होंने लिखा है कि लोकतंत्र का त्योहार, चुनाव आ गए हैं, मैं अपने साथी भारतीयों से 2019 के लोकसभा चुनावों को उनकी सक्रिय भागीदारी से समृद्ध करने का आग्रह करता हूं। मुझे उम्मीद है कि यह चुनाव एक ऐतिहासिक मतदान होगा। मैं उम्मीद करता हूं कि जो लोग पहली बार वोट कर रहे हैं वो भारी संख्या में वोट करें।

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि इलेक्शन कमीशन को शुभकामनाएं, सुचारू रूप से चुनावों को कराने के लिए भारत के उन सभी अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को शुभकामनाएं जो मैदान में होकर निर्विघ्न चुनाव कराएंगे। भारत को कई वर्षों से चुनावों के सफल आयोजन के लिए चुनाव आयोग पर बहुत गर्व है।

वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम 17 वीं लोकसभा के चुनावों की घोषणा का स्वागत करते हैं।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं भारत के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और भारत की चुनावी प्रक्रिया की जीवंतता बढ़ाने का आह्वान करता हूं।

Advertisement

Published March 10th, 2019 at 18:35 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo