Advertisement

Updated August 13th, 2022 at 19:46 IST

Har Ghar Tiranga: बद्रीनाथ में ITBP के जवान और तीर्थयात्रियों ने तिरंगा यात्रा में लिया हिस्सा

भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर देश की जनता में उत्साह देखा जा रहा है।

Reported by: Kanak Kumari
(PC: ANI)
(PC: ANI) | Image:self
Advertisement

भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर देश की जनता में उत्साह देखा जा रहा है। इसे बढ़ावा देने के भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने शनिवार, 13 अगस्त को उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ मंदिर में स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक ये यात्रा बद्रीनाथ नगर इलाका से लेकर माणा गांव तक यात्रा निकाली गई। ITBP के जवानों ने इन इलाकों में राष्ट्रीय ध्वज के साथ बाइक रैली भी निकाली वहीं स्थानीय लोग देशभक्ति के नारे लगाते हुए नजर आए।

इसे भी पढ़ें: चिराग को LJP चीफ पद से हटाने के बाद पशुपति पारस को करना पड़ा विरोध का सामना; तीन सांसद जा सकते JDU के साथ

भारत के गौरवशाली आजादी के 75 साल को यादगार बनाने के लिए केंद्र सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव का आह्वाहन किया है। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ही 'हर घर तिरंगा' कैंपेन का आयोजन भी किया है। इस कैंपेन के तहत सरकार ने 13 से लेकर 15 अगस्त तक लोगों से अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया है।

इससे पहले ITBP के जवान ने देश और देश के वीर सपूतों के नाम थीम सॉन्ग रिलीज किया है। गीत का नाम 'जय हिंद' है। ये गाना आईटीबीपी जवान अर्जुन खेरियाल ने लिखा है। अर्जुन ने ये गीत देश की जनता को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए लिखा है। इस गीत के जरिए वो लोगों को प्रोरित करना चाह रहे हैं ताकि जनता बढ़-चढ़कर इस कैंपेन में हिस्सा ले सके। अर्जुन ने इस गीत के माध्यम से 13 से 15 अगस्त के बीच लोगों से अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह भी किया है।

इस बीच 'हर घर तिरंगा' कैंपेन का शुभारंभ करते हुए, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने गर्व के साथ तिरंगा फहराया।

13 से 15 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान

भारत की आजादी के 75 साल को चिन्हित करने के लिए केंद्र सरकार ने लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराने या प्रदर्शित करने का आग्रह किया है। वहीं इस अपील के बाद सरकार ने तिरंगे को प्रदर्शित करने की अनुमति देने के लिए भारतीय ध्वज संहिता में संशोधन किया। 

आजादी का अमृत महोत्सव भारत की आजादी के 75 साल और भारत के लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए भारत सरकार की एक पहल है। इस पहल का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और तिरंगे के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

इसे भी पढ़ें: समीर वानखेड़े को जाति प्रमाण पत्र मामले में मिली राहत, जांच समिति ने दिया क्लीन चिट

Advertisement

Published August 13th, 2022 at 19:46 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo