Advertisement

Updated September 10th, 2021 at 17:42 IST

ग्वालियर: नशे में धुत महिला ने बीच सड़क पर किया हंगामा, सेना की जिप्सी की हेडलाइट फोड़ी; जवानों से भी की बदसलूकी

दिल्ली से तीन लड़कियां ग्वालियर आई थीं और उनमें से एक ने सड़क पर हंगामा कर दिया।

Reported by: Chandani sahu
IMAGE-ANI
IMAGE-ANI | Image:self
Advertisement

ग्वालियर में सेना के एक वाहन में कथित तौर पर तोड़फोड़ करने और हंगामा करने वाली एक महिला का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। ग्वालियर में बुधवार रात 22 वर्षीय मॉडल ने शराब के नशे में सेना के एक वाहन पर हमला कर दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मॉडल दिल्ली की रहने वाली है और उसने नशे की हालत में सड़क पर हंगामा किया। बुधवार की रात उसने सेना के एक वाहन को रोका और सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। नशे में धुत मॉडल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

वायरल वीडियो में, हाई हील्स में नशे में धुत लड़की को सेना के वाहन की हेडलाइट को लात मारते और क्षतिग्रस्त करते देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, बल्कि उसने सेना के एक अधिकारी को धक्का भी दिया, जिसने उसे वाहन को नुकसान पहुंचाने से रोकने की कोशिश की। उसके नाटक के कारण सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया। बाद में इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। करीब आधे घंटे के हंगामे के बाद पड़ाव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अपने साथ ले गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें-  दार्जिलिंग: अनित थापा ने की नई पार्टी 'भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा' की स्थापना, पहाड़ी लोगों के हितों की रक्षा करना उद्देश्य 


पुलिस ने कहा, 'महिला नशे की हालत में थी और उसने हंगामा किया। उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। सेना की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है।" पुलिस अधिकारी विवेक अस्थाना ने कहा, 'हमने लड़की का मेडिकल टेस्ट करा लिया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, ''दिल्ली से तीन लड़कियां ग्वालियर आई थीं और उनमें से एक ने सड़क पर हंगामा कर दिया। ''हालांकि, अन्य दो लड़कियां थाने पहुंचीं और लड़की की रिहाई की मांग की। लड़कियों ने दावा किया कि वे एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ग्वालियर आई थीं और एक होटल में ठहरी थीं। बाद में पुलिस ने लड़की को जमानत पर रिहा कर दिया।

इसे भी पढ़ें- प्रमोद सावंत ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर परिवार के साथ की पूजा, सीएम की भक्ति की तस्वीरें हुई वायरल

Advertisement

Published September 10th, 2021 at 17:32 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

15 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo