Advertisement

Updated December 15th, 2021 at 13:26 IST

Captain Varun Singh: IAF हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन

भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर दुर्घटना के एकमात्र जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का अस्पताल में निधन हो गया है।

Reported by: Lipi Bhoi
| Image:self
Advertisement

Captain Varun Singh Death: भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर दुर्घटना में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का अस्पताल में निधन हो गया है। उनका इलाज बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में चल रहा था। भारतीय वायुसेना ने इस बात की जानकारी दी है। 

मंगलवार को अधिकारियों ने कहा था कि हेलिकॉप्टर दुर्घटना में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर बनी हुई थी। बुधवार को उनका निधन हो गया। भारतीय वायुसेना ने ट्विटर के जरिए यह दु:खद समाचार दिया है। भारतीय वायुसेना ने बहादुर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की सूचना देते हुए गहरा दुख प्रकट किया। वायुसेना ने लिखा- 'ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की आज सुबह हेलिकॉप्टर दुर्घटना में घायल होने के कारण मृत्यु हो गई। भारतीय वायुसेना गहरी संवेदना व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।'

पिछले गुरुवार को ग्रुप कैप्टन सिंह को तमिलनाडु के वेलिंगटन से बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। बता दें कि 8 दिसंबर को कुन्नूर के पास Mi-17V5 हेलिकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 सशस्त्र बल के जवान शहीद हो गए थे। 

ग्रुप कैप्टन सिंह, जनरल रावत की यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर में संपर्क अधिकारी के रूप में सवार थे। पीटीआई के अनुसार पिछले साल उनके तेजस हल्के लड़ाकू विमान में एक बड़ी तकनीकी खराबी आने के बाद एक संभावित मध्य-हवाई दुर्घटना को टालने के लिए उन्हें अगस्त में शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। 

यह भी पढ़ें- IAF हेलिकॉप्टर क्रैश की जांच तेज: पुलिस ने मौसम की मांगी जानकारी; STF ने तलाशी अभियान चलाया

यह भी पढ़ें- IAF Chopper Crash: CDS जनरल रावत के सम्मान में स्मारक बनाने की मांग; कुन्नूर के स्थानीय लोगों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

यह भी पढ़ें-  CDS Bipin Rawat की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत को लेकर IAF ने किया ट्वीट, कहा- 'अटकलों और अफवाहों पर न दें ध्यान'

Advertisement

Published December 15th, 2021 at 13:25 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo