Advertisement

Updated March 17th, 2019 at 22:44 IST

LIVE | गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर नहीं रहे, राजनीतिक गलियारों में छाई शोक की लहर

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन के बाद से राजनीतिक गलियारों में एक शोक की लहर छा गई है।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

देश के पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। बता दें, वह पिछले कुछ दिनों में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और उनका गोवा, मुम्बई और अमेरिका समेत विभिन्न जगहों के अस्पतालों में इलाज चल रहा था। जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में एक शोक की लहर छा गई है।

यहां देख पल- पल की LIVE UPDATE

UPDATE 10:25 PM

पू. सरसंघचालक मोहनजी भागवत और मा. सरकार्यवाह भय्याजी जोशी का शोक संदेश -

  • ‘गोवा के मुख्यमंत्री और भारत के पूर्व रक्षामंत्री श्री मनोहर पर्रिकर के निधन से एक अध्ययनशील नेता, उत्तम प्रशासक,आदर्श नागरिक और एक निष्ठावान स्वयंसेवक हमने गंवाया है।उनकी दिवंगत आत्मा को सद्गति प्राप्त हो।’

UPDATE 10:20 PM

  • मीरामार पणजी में कल मनोहर पर्रिकर का अंतिम संस्कार किया जाएगा, शाम 5 बजे।

UPDATE 10:05 PM

  • कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ते हुए जिस जीवटता के साथ वह देश सेवा में लगे रहे, वह अपने आप में कर्मठता का सर्वोच्च उदाहरण है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को इस दुःख को सहन करने की क्षमता प्रदान करें।

UPDATE 9:55 PM

  • देश के पूर्व रक्षा मंत्री, गोवा के मुख्यमंत्री, भाजपा नेता मनोहर पर्रिकर का निधन देश, समाज और पार्टी की अपूरणीय क्षति है।सौम्य स्वभाव और ईमानदारी का पर्याय माने जाने वाले दुर्लभ राजनेता आपके आदर्श, कर्म और व्यक्तित्व हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।- सुशील कुमार मोदी

UPDATE 9:45 PM

  • देश के एक कर्मठ कर्मयोगी के असमय जाने से मन व्यथित है । प्रशासनिक कार्यों में कड़क, व्यवहार में सौम्य और मृदुभाषी मनोहर पर्रिकर जी का निधन देश की अपूरणीय क्षति है।- योगी आदित्यनाथ, सीएम, उत्तर प्रदेश

UPDATE 9:30 PM

  • श्री मनोहर पर्रिकर जी के निधन से व्यक्तिगत रूप से बहुत आहत हूँ। वे सादगी,सरलता कर्मठता और वैचारिक प्रतिबद्धता के प्रतीक थे उनका जाना देश के लिए अपूर्णीय क्षति है।  ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।-  महेंद्र नाथ पांडेय

UPDATE 9:15 PM

  • गोवा के मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री श्री मनोहर पर्रिकर जी के निधन की ख़बर अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणो में स्थान  व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।- कमलनाथ, सीएम, मध्यप्रदेश 

UPDATE 9:05 PM

  • मनोहर पर्रिकर जी के देहांत का समाचार सुनकर बहुत दुःख हुआ।  हालाँकि वो बहुत समय से बीमार थे तो भी मन इसके लिए तैयार नहीं था कि वह हमें इतनी जल्दी छोड़ जायेंगे।  मेरे लिए तो वो भाई की तरह थे इसलिए उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।

UPDATE 9:00 PM

  • गोवा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उन्होंने दृढ़ता और गरिमा से अपनी बीमारी का सामना किया। सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा और समर्पण के प्रतीक रहे श्री पर्रिकर ने गोवा की और भारत की जो सेवा की है, वह हमेशा याद रखी जाएगी- राष्ट्रपित कोविंद

UPDATE 8:57 PM

  • गोवा के मुख्यमंत्री, प्रख्यात राजनेता एवं समाजसेवी मनोहर पर्रिकर जी का निधन दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।- नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार

UPDATE 8:55 PM

  • गोवा के मुख्यमंत्री श्री @manoharparrikar जी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ,ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को ये अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।- संजय सिंह, आप

UPDATE 8:45 PM

  • पूर्व रक्षामंत्री श्री #ManoharParrikar जी के निधन समाचार से निःशब्द हूँ, ऐसे उत्कृष्ट राजनेता व अद्भुत समाजसेवी का देहांत माँ भारती के लिए अपूर्णीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी दिवंगत आत्मा को शांति व इस शोक की घड़ी में परिजनों को संबल प्रदान करें।

UPDATE 8:39 PM

  • गोवा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर पर्रिकर जी का निधन भाजपा परिवार एवं देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी सादगी, विनम्रता व अपने कार्य के प्रति निष्ठा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। ईश्वर पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें तथा दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को शक्ति दें। ॐ शांति- राधा मोहन सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री

UPDATE 8:36 PM

  • वचन में बेहद विनम्रता और कर्म में अनहद हनक के धनी, देश के सशक्त, समर्थ और सम्मानित रक्षा मंत्री रहे मनोहर पर्रिकर जी की शक्त जिजीविषा अंततः आज विराम लेने को चल दी। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। 🙏- कुमर विश्वास

UPDATE 8:32 PM

  • देश ने एक अच्छा व्यक्तित्व खो दिया। उन्होंने खराब स्वास्थ्य की वजह से कभी उन्होंने अपने काम पर असर नहीं पड़ने दिया।- नलिन कोहली, बीजेपी

UPDATE 8:30 PM

  • कर्मठ, योग्य व बेहद संवेदनशील, गोवा के CM और मेरे गहरे मित्र श्री मनोहर पर्रिकर जी का निधन अत्यंत दु:खद है। उनका जाना @BJP4India परिवार और राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को शांति व परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति। - हर्षवर्धन, केद्रीय मंत्री

UPDATE 8:25 PM

  • लंबे वक्त से बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर पर्रिकर जी का जाना दुखद! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवार को शक्ति दे। राजनीतिक जीवन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। शत् शत् नमन!- अखिलेश यादव

UPDATE 8:20 PM

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री श्री #ManoharParrikar जी के आकस्मिक निधन के दु:खद समाचार से आहत हूं। मैं ईश्वर से दिवंगत पुण्य आत्मा की शांति के लिए और दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शान्ति- हरिश रावत

UPDATE 8:15 PM

  • गोवा के मुख्यमंत्री श्री @manoharparrikar के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध हूं। आज मां भारती ने अपना एक सच्चा सपूत खो दिया है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।- शिवराज सिंह

UPDATE 8:10 PM

  • गोवा के मुख्यमंत्री तथा भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री माननीय मनोहर पारिकर जी अब हमारे बीच नहीं रहे ...देश ने एक सच्चे राष्ट्रवादी नेता को खो दिया। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दें ।- गिरिराज सिंह

UPDATE 8:07 PM

  •  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मनोहर पर्रिकर के निधन पर शेक जताते हुए कहा ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि नि:शब्द हूं। सुशील और सादगीपूर्ण राजनीति का चेहरा आज खो गया। मनोहर भाई सही मायने में हर कार्यकर्ता के हृदय पर राज करने वाले नेता थे।

UPDATE 8:05 PM

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक जताया, कहा कि सार्वजनिक जीवन में वह ईमानदारी और समर्पण के मिसाल थे।

राजनीति की दुनिया में सबसे वरिष्ठ और सम्मानित नेताओं में से एक, पर्रिकर ने राजनीति में कदम रखने से पहले IIT बॉम्बे के पूर्व छात्र हुआ करते थे। लेकिन उसके बाद उनका रूख राजनीति की तरफ हुआ और पर्रिकर को पहली बार गोवा विधानसभा में 1984 में चुना गया था।

आईआईटी स्नातक से राजनीतिज्ञ बने पर्रिकर को उनकी सादगी के लिए जाना जाता था। माना जाता था कि उन्हीं के नेतत्व में बीजेपी गोवा जैसे राज्य में इतनी ताकतवार हो पाई। 

उन्होंने उस वर्ष गोवा में भाजपा नीत गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के लिए रक्षा मंत्री के तौर पर इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद वो वापस गोवा में आकर बीजेपी नीत गठबंधन के सर्मथन से प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।

अग्नाशय की एक बीमारी से पीड़ित मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से सामने आना सीमित कर दिया था ।

पर्रिकर राज्य से भाजपा के पहले विधायकों में से हैं और वह 2000 से राज्य के चार बार मुख्यमंत्री बने। वह पहली बार 2000 में गोवा के सीएम बने, और दो साल तक इस पद पर रहे।  2002 में हुए चुनावों में, उन्हें फिर से चुना गया, लेकिन 2005 में उनकी सरकार के बहुमत खोने के बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा था।

मनोहर पर्रिकर ने 2012 में गोवा सीएम के रूप में अपना तीसरा कार्यकाल शुरू किया, जब उनकी पार्टी ने राज्य चुनाव जीता था। जिसके बाद वो केंद्र की सरकार में बतौर रक्षमंत्री चले गए थे। इस दौरान पर्रिकर को अपनी मेहनती निर्णय लेने की क्षमता के माध्यम से क्षेत्र में सुधार करने का श्रेय दिया गया था। 2017 में चुनाव के बाद बीजेपी ने राज्य में गठबंधन सरकार बनाने के बाद फिर से गोवा के सीएम बनने की अपनी स्थिति का हवाला दिया ।

Advertisement

Published March 17th, 2019 at 20:35 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo