Advertisement

Updated August 6th, 2019 at 23:57 IST

नहीं रही पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, दिल्ली के AIIMS में ली अंतिम सांस

भारत की पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता सुषमा स्वराज का 67  साल की उम्र में निधन हो गया है।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

भारत की पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता सुषमा स्वराज का 67  साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दें, बुधवार रात को सुषमा को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती थी। 

बता दें, मंगलवार को सुषमा स्वराज को कार्डिया अटैक पड़ा था जिसके बाद एम्स में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां पांच डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि स्वराज को रात 10 बजकर 15 मिनट पर अस्पताल लाया गया और उन्हें सीधे आपातकालीन वॉर्ड में ले जाया गया।

भाजपा की वरिष्ठ नेता का 2016 में गुर्दा प्रतिरोपित किया गया था और स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था।

भारत की पहली महिला विदेश मंत्री होने का गौरव

स्वराज हिन्दी की प्रखर वक्ता हैं और एक सांसद एवं मंत्री के रूप में उन्होंने संसद एवं विदेश मंत्री के रूप में संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रभावी भाषण हिन्दी में दिए हैं। वह अंग्रेजी में उसी सहजता के साथ भाषण देती हैं किंतु वह प्राय: हिन्दी में ही बोलना पसंद करती हैं।

भाजपा नेता के नाम देश में सबसे युवा कैबिनेट मंत्री बनने का भी रिकार्ड है। वह हरियाणा सरकार में 1977 में महज 25 वर्ष की आयु में कैबिनेट मंत्री बनी थीं। उन्हें दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव भी हासिल है।

स्वराज भारत की पहली महिला विदेश मंत्री थीं। इससे पहले इन्दिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए यह दायित्व निभाया था।

स्वराज तीन बार राज्यसभा सदस्य और अपने गृह राज्य हरियाणा की विधानसभा में दो बार सदस्य रह चुकी हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में उन्होंने सूचना प्रसारण मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, संसदीय कार्य मंत्री सहित विभिन्न मंत्रालयों की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री के रूप में संभाली थी।

उन्होंने 1999 में बेल्लारी लोकसभा चुनाव कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विरूद्ध लड़ा था। हालांकि वह यह चुनाव सोनिया गांधी के हाथों हार गयी थीं।

सुषमा को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का करीबी माना जाता है। सुषमा लोकसभा में 2009-14 के बीच नेता प्रतिपक्ष थीं। 


 

Advertisement

Published August 6th, 2019 at 23:18 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo