Advertisement

Updated December 5th, 2022 at 20:33 IST

विदेश मंत्री Jaishankar ने रूस से तेल खरीद के सवाल पर पश्चिम को दिखाया आईना, आंकड़ों के साथ दिया करारा जवाब

रूस से भारते के तेल खरीदने पर सवाल उठाए जाने के बाद विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर (Dr. S Jaishankar) ने एक बार फिर पश्चिम को आईना दिखाया।

Reported by: Deepak Gupta
Image: ANI
Image: ANI | Image:self
Advertisement

रूस से भारत के तेल खरीदने पर सवाल उठाए जाने के बाद विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर (External Affairs Minister Dr. S Jaishankar) ने एक बार फिर पश्चिम को आईना दिखाया। सोमवार को जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक (Annalena Baerbock) के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस भारत की तुलना यूरोपिय यूनियन से करते हुए आंकड़े पेश किए।

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि  

“24 फरवरी और 17 नवंबर के बीच यूरोपिय यूनियन ने रूस से 10 देशों की तुलना में अधिक  जीवाश्म ईंधन (Fossil Fuel) आयात किया है। यूरोपिय यूनियन का तेल आयात भारत की तुलना में 6 गुना है। गैस के बारे में तो कहना ही क्या है। हम गैस आयात नहीं करते हैं।”

जयशंकर ने आगे कहा कि “मैं आपसे आंकड़े देखने का आग्रह करुंगा। ‘रूस फॉसिल फ्यूल ट्रैकर’ नामक एक वेबसाइट है जो आपको सभी देशों के वास्तविक डाटा उपलब्ध कराएगी। किस देश ने कितना तेल आयात किया है आपको पता चल जाएगा। यह आपके लिए बहुत मददगार साबित होगी।”

रूस पर यूरोप की तेल निर्भरता

डॉ. एस जयशंकर ने फ्यूल ट्रैकर के अनुसार बताया कि “यूरोपीय यूनियन के देशों ने 24 नवंबर को 300 मिलियन यूरो का तेल खरीदा वहीं भारत ने 74 मिलियन यूरो का तेल खरीदा है। यह आंकड़े तब हैं जब यूरोप ने ईंधन (तेल, गैस) के लिए रूस पर अपनी निर्भरता को काफी कम कर दिया है। फिर भी यूरोप रूस से सबसे ज्यादा कोयला आयातक बना हुआ है। वेबसाइट के अनुसार 24 फरवरी को शुरू हुए यूक्रेन युद्ध के बाद से रूस ने 246 बिलियन यूरो कमाए हैं, जिसमें से 122 बिलियन यूरोप से कमाए हैं।

आंकड़ों के अनुसार 5 दिसंबर तक जर्मनी और नीदरलैंड रूसी ईंधन के सबसे बड़े उपभोक्ता हैं। इसके बाद इटली, पोलैंड, फ्रांस, बुल्गारिया और ग्रीस जैसे देश हैं।

इसे भी पढ़ें: ‘मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग’ पर CM शिंदे और फडणवीस ने ली टेस्ट ड्राइव, 11 दिसंबर को देश को समर्पित करेंगे PM Modi

रूस से ईंधन नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइनों के जरिए यूरोप में जाता है। यूरोप के देश रिकॉर्ड मात्रा में रूस से LNG आयात कर रहे हैं। फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार यूरोप ने कोयले और तेल के आयात को रोक दिया है लेकिन LNG आयात में 16 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस साल जनवरी और अक्टूबर के महीने के बीच समुद्री आयात 40 फीसदी बढ़ गया है।

Advertisement

Published December 5th, 2022 at 20:33 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo