Advertisement

Updated March 14th, 2019 at 23:01 IST

LIVE : मुंबई में CST रेलवे स्टेशन के बाहर फुट ओवरब्रिज गिरा, राहत और बचाव कार्य जारी

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। छत्रपति शिवाजी महाराज रेलवे स्टेशन के बाहर फुट ओवरब्रिज गिर गया है।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

दक्षिण मुंबई में बृहस्पतिवार शाम एक रेलवे स्टेशन के पास पैदल पार पुल गिरने से कम से कम पांच लोग घायल हो गए।  पुलिस ने बताया कि यह पुल भीड़-भाड़ वाले छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन को आजाद मैदान पुलिस थाना से जोड़ता था।

यहां पढ़ें - LIVE UPDATES

LIVE UPDATE 10:51 PM

मुंबई में फुटओवर ब्रिज हादसे में हताहत हुए दिवंगत आत्माओं को भगवान से अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।- शिवराज सिंह, बीजेपी

LIVE UPDATE 10:25 PM

कांग्रेस ने मुंबई में एक फुटओवर पुल के ढहने की घटना पर बृहस्पतिवार को दुख जताया और कहा कि बार बार हो रहे इस तरह के हादसों की जिम्मेदारी लेते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल को इस्तीफा देना चाहिए या फिर उन्हें बर्खास्त किया जाये।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि मुंबई ब्रिज हादसे के बारे में सुनकर दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

उन्होंने कहा, 'आशा करता हूं कि प्रशासन त्वरित कदम उठाएगा और घायलों को तत्काल चिकित्सा मदद मुहैया कराएगा।' उन्होंने हाल के कुछ वर्षो में फुटओवर पुलों के ढहने की घटनाओं का हवाला देते हुए आरोप लगाया, 'बार बार हो रहे इस तरह के हादसों के लिए मोदी सरकार और महाराष्ट्र सरकार जिम्मेदार है।' सुरजेवाला ने कहा, ' ऑडिट से जुड़े रेल मंत्री के बड़े बड़े दावे बार बार गलत साबित हुए हैं। पीयूष गोयल को इस्तीफा देना चाहिए या फिर उन्हें बर्खास्त किया जाए।' गौरतलब है कि मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास एक फुटओवर पुल गिर गया, जिसमें कुछ लोगों की मौत हो गयी और कई घायल हो गए।

LIVE UPDATE 10:15 PM

  • कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुंबई में एक रेलवे फुट ओवर ब्रिज के ढहने की घटना पर दुख जताया है।
  •  
  • गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, 'मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसे की ख़बर से मुझे बेहद दुःख हुआ है। मृतकों के परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी शोक और संवेदना व्यक्त करता हूँ। '
  • उन्होंने कहा, ‘‘जो घायल हैं उन्हें जल्द से जल्द राहत मिले मेरी ये प्रार्थना है।’’ मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास एक फुटओवर ब्रिज गिर गया, जिसमें पांच लोगों की मौत और 36 कई के घायल होने की खबर है।
     

LIVE UPDATE 10:07 PM

  • मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसा के समाचार से हृदय को गहरा दुख पहुँचा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा को शान्ति व घायलों को शीघ्र स्वास्थ लाभ प्रदान करें- रमन सिंह, BJP

LIVE UPDATE 10:03 PM

  •  मुंबई में फुटओवर ब्रिज हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 5 लाख का मुआवजा और घायलों को  50 हजार की मदद-  महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस

LIVE UPDATE 9:57 PM

  • मुंबई में फुटओवर ब्रिज हादसे को लेकर जानकारी देते हुए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस

LIVE UPDATE 9:51 PM

  • एनडीआरएफ और डॉग स्क्वायड की एक टीम भी उस जगह पर मौजूद है, जहां आज शाम को सीएसएमटी रेलवे स्टेशन के पास एक फुट ओवर ब्रिज का हिस्सा ढह गया था।

LIVE UPDATE 9:46 PM

  • मुंबई में फुटओवर ब्रिज हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख  

LIVE UPDATE 9:41 PM

  • मामले की जांच की जा रही है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी- महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री सु‌भाष देसाई

LIVE UPDATE 9:37 PM

  • महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री सु‌भाष देसाई  सेंट जॉर्ज अस्पताल पहुंचे

LIVE UPDATE 9:33 PM

  • मुंबई पुलिस के अनुसार- 'घायलों की संख्या बढ़कर 36 हो गई, जिनमें 2 गंभीर रूप से घायल हैं।"

LIVE UPDATE 9:28 PM

  • यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकारी विभागों और पार्टियों के बीच दोषपूर्ण खेल में आम लोग पिस रहे हैं: मिलिंद देवड़ा

LIVE UPDATE 9:25 PM

  • केंद्र सरकार,राज्य सरकार,म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन..सब बीजेपी NDA..देश की जनता दुर्भाग्य का शिकार।इस ब्रिज के किसी कोने पर मोदी जी का बड़ा सा होर्डिंग तो होगा ही!पर वो होर्डिंग सिर्फ मोदी जी का प्रचार है विकास नहीं है।विकास प्रचार के मलबे में घायल है!-  घनश्याम तिवारी, प्रवक्ता, समाजवादी पार्टी

LIVE UPDATE 9:15 PM

  • पुल का एक स्लैब ढह गया था। रेलवे और बीएमसी इसके रखरखाव की जांच करेंगे। ब्रिज खराब स्थिति में नहीं था, इसके लिए मामूली मरम्मत की आवश्यकता थी, जिसके लिए काम चल रहा था। - विनोद तावडे

LIVE UPDATE 9:05 PM

  • मुंबई में सीएसटी स्टेशन के पास गिरा फुट ओवर ब्रिज, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर हादसे पर जताया दुख

LIVE UPDATE 8:55 PM

  • BMC की आपदा प्रबंधन इकाई (DMU) ने बताया कि सीएसएमटी रेलवे स्टेशन के पास एक फुट ओवर ब्रिज का हिस्सा ढह जाने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई है।

LIVE UPDATE 8:47 PM

  • रेलवे के डॉक्टर और कर्मी राहत और बचाव कार्यों में बीएमसी के साथ सहयोग कर रहे हैं: रेल मंत्रालय

LIVE UPDATE 8:42 PM

  • मुंबई में सीएसटी स्टेशन के पास गिरा फुट ओवर ब्रिज, हादसे में तीन लोगों की मौत

  LIVE UPDATE 8:36 PM

  • मुंबई से क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र (आरआरसी) की एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है: एनडीआरएफ

  LIVE UPDATE 8:33 PM

  • ब्रिज रिपेयरिंग का काम समय नहीं पर हुआ और हम इसकी जिम्मेदारी लेते हैं- रईस शेख, बीएमसी पार्षद

  LIVE UPDATE 8:30 PM

  • इस हादसे के लिए हर कोई जिम्मेदार है और यह इंजीनियरों की लापरवाही का एक स्पष्ट मामला है: रईस शेख, बीएमसी पार्षद 

  LIVE UPDATE 8: 20

  • मुंबई में CST रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज गिरने के बाद ट्रैफिक को दो रूटों पर डायवर्ट कर दिया गया है

    LIVE UPDATE 8: 07 PM 

  • मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘सीएसटी के प्लेटफॉर्म संख्या एक के ऊत्तरी छोर को टाइम्स ऑफ इंडिया इमारत के पास बीटी लेन से जोड़ने वाला पैदल पार पुल ढह गया है। यातायात प्रभावित हो गया है। यात्री अन्य मार्गों का इस्तेमाल करें। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।” 

 

LIVE UPDATE 8: 03 PM 

मुंबई में CST रेलवे स्टेशन के बाहर फुट ओवरब्रिज गिरा, राहत और बचाव कार्य जारी

   LIVE UPDATE 8: 00 pm

 

Advertisement

Published March 14th, 2019 at 20:00 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 दिन पहलेे
10 दिन पहलेे
14 दिन पहलेे
Ravichandran Ashwin
2 घंटे पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo