Advertisement

Updated November 5th, 2022 at 14:04 IST

आजाद भारत के पहले वोटर Shyam Saran Negi का निधन, PM Modi ने जताया दुख

Shyam Saran Negi Dies: आजाद भारत के पहले वोटर (India's first voter) श्याम सरन नेगी का शनिवार सुबह हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में निधन हो गया है।

Reported by: Sakshi Bansal
Image: ANI
Image: ANI | Image:self
Advertisement

Shyam Saran Negi Dies: आजाद भारत के पहले वोटर (India's first voter) श्याम सरन नेगी का शनिवार सुबह हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में निधन हो गया है। उन्होंने किन्नौर (Kinnaur) स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 100 साल से ज्यादा की थी। चुनाव आयोग (Election Commission) ने बताया कि 2 नवंबर को ही नेगी ने राज्य के विधानसभा चुनावों (Himachal Pradesh Assembly polls) के लिए वोट दिया था। उन्होंने तीन दिन पहले ही पोस्टल बैलेट (postal ballot) के जरिए अपना आखिरी वोट डाला था।

चुनाव आयोग ने नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। चुनाव आयोग के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें लोकतंत्र में बहुत विश्वास था। प्रवक्ता ने कहा- “वे न केवल आजाद भारत के पहले वोटर थे, बल्कि उन्हें लोकतंत्र में काफी ज्यादा आस्था भी थी। हम देश के प्रति उनकी सेवा के लिए हमेशा आभारी हैं।”

आजाद भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी का निधन

हिमाचल प्रदेश में ही 106 वर्षीय श्याम सरन नेगी का अंतिम संस्कार किया गया है। आज सुबह उनके पैतृक स्थान कल्पा में उनका निधन हो गया था।

इस बीच, पोल पैनल ने ट्विटर के जरिए शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- “उन्होंने लाखों लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित किया है। अपने निधन से पहले ही उन्होंने 2 नवंबर 2022 को पोस्टल बैलेट के जरिए हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए वोट दिया था।”

इस बीच, पीएम नरेंद्र मोदी ने भी श्याम सरन नेगी को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने मंडी में अपनी रैली के दौरान नेगी को याद किया और उनके निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए राज्य में पीएम मोदी की ये पहली रैली है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही नेगी ने अपना आखिरी वोट डाला था जिसके बाद किन्नौर के उपायुक्त (Kinnaur deputy commissioner) ने उनके घर पर उनका अभिनंदन किया था।

ये भी पढ़ेंः Pakistan : कम नहीं हो रही इमरान खान की मुश्किलें, सेना ने की कार्रवाई की मांग

Advertisement

Published November 5th, 2022 at 14:03 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

12 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo