Advertisement

Updated March 10th, 2020 at 16:39 IST

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का आरोप, "युवती के अश्लील वीडियो के एवज़ में किया ब्लैकमेल, मांगे 1 करोड़ रुपये"

बात की जाए देवकी नन्दन ठाकुर की तो रिपब्लिक भारत से EXCLUSIVE बात करते हुए कहा कि मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है

Reported by: Rajneesh Sharma
| Image:self
Advertisement

मथुरा के प्रसिद्ध कथावाचक देवकी नन्दन ठाकुर इस वक्त खासे चर्चा में है। दरअसल देवकी नन्दन ठाकुर और उनके भाई विजय शर्मा समेत 6 लोगों के खिलाफ मथुरा के थाना हाईवे में मारपीट छेड़छाड़ और SC ST एक्ट के तहत 27 फरवरी 2020 को FIR दर्ज करवाई गई है। शिकायतकर्ता पुष्पेंद्र नाम के शख्स ने पुलिस को बताया कि 14-12-19 को एक युवती ने उसे बताया कि श्यामसुंदर शर्मा ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना ली है। इसकी एक वीडियो बाइट भी युवती ने दी है। जिसका पता कथावाचक देवकी नन्दन और उसके भाईयो को चल गया। जिसके बाद 24 फरवरी 2020 को रात करीब 1.15 बजे देवकी नन्दन ठाकुर ने अपने भाई विजय शर्मा और साथियों के साथ मिलकर मेरे घर आकर मारपीट की और धमकी दी।

बात की जाए देवकी नन्दन ठाकुर की तो रिपब्लिक भारत से EXCLUSIVE बात करते हुए कहा कि मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, और मुझ पर जितने भी आरोप लगाए गए है वो सब झूठे है, जांच पूरी होने के बाद सबको पता चल जाएगा कि कौन सच बोल रहा है और झूठ। 

विजय शर्मा के मुताबिक जिस लड़की के वीडियो की एवज में हमसे पैसो की डिमांड की गई थी। उस लड़की ने भी उलटा पुष्पेंद्र पर ही FIR दर्ज करवा दी है। जो 2 मार्च 2020 को वृन्दावन पुलिस स्टेशन में दर्ज है। इसमे पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया के ज़रिए उसकी पुष्पेंद्र से मुलाकात हुई थी, जो धीरे धीरे गहरी दोस्ती में बदल गई। नवंबर 2019 में वो पुष्पेंद्र के घर गई थी, जहां पुष्पेंद्र ने धोखे से उसका अश्लील वीडियो बना लिया और बोला कि हम जैसा कहेंगे वैसे करना है। लेकिन जब मैं राजी नही हुई तो मुझे जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद मुझे ज़रिया बनाकर लगातार श्याम सुंदर शर्मा जो कथावाचक देवकी नन्दन ठाकुर के भाई है उनसे एक-सवा करोड़ चौथ की मांग कर रहे है। 

विजय शर्मा के मुताबिक उन्होंने भी 384 ,182 IPC के तहत पुष्पेंद्र के खिलाफ वृन्दावन थाने में 3 मार्च 2020 को FIR करवा दी है। FIR में बताया गया है कि पुष्पेंद्र, श्यामसुंदर शर्मा को पैसो के लिए ब्लैकमेल कर रहा है। 

SP मथुरा अशोक कुमार मीणा के मुताबिक दोनो पक्षो ने अपने आपने साक्ष्य हमे दिए है। हम जांच कर रहे है कोशिश कर रहे है कि एक हफ्ते के अंदर जांच पूरी कर लें। ताकि जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाए सके। 

(रजनीश शर्मा, प्रधान संवाददाता)
 

Advertisement

Published March 4th, 2020 at 21:51 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo