Advertisement

Updated November 25th, 2022 at 15:45 IST

यूपी में इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स ने महिलाओं के लिए बनाया स्मार्ट सुरक्षा जैकेट, लड़कियों से किया छेड़छाड़ तो छप जाएगी तस्वीर

उत्तर प्रदेश के एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स से महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक जैकेट तैयार किया है। अब लड़कियों से करेंगे छेड़छाड़ तो छप जाएगी तस्वीर।

Reported by: Kanak Kumari
(PC: ANI)
(PC: ANI) | Image:self
Advertisement

उत्तर प्रदेश के एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स से महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक जैकेट तैयार किया है। अब लड़कियों से करेंगे छेड़छाड़ तो छप जाएगी तस्वीर। दरअसल उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स ने महिलाओं की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए एक ऐसा जैकेट बनाया है जो ना सिर्फ बिजली के झटके देगी बल्कि कैमरे से भी लैस होगा।

गोरखपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट ने ये खोज लड़कियों की सुरक्षा के लिए किया। एक स्टूडेंट ने बताया कि "हमने महिला सुरक्षा की दृष्टि से यह जैकेट बनाई है। अगर जैकेट पहनी हुई हो तो किसी के छूते ही उस व्यक्ति को बिजली का झटका लगेगा।" वहीं टीचर ने इस जैकेट को लेकर कहा, "अगर कोई भी दूसरा व्यक्ति ज़बरदस्ती पकड़ने की कोशिश करेगा तो उसे 200-4000 वोल्ट की बिजली का झटका लगेगा। अगर कुछ अप्रिय घटना किसी के साथ होती है तो उसके लिए बच्चों ने जैकेट में कैमरा भी लगाया है जिससे आरोपी की पहचान की जा सके।"

लड़कियों के साथ आए दिन बदसलूकी की घटनाएं सामने आती हैं। ऐइस तरह की घटनाएं देखकर लड़कियां सड़क पर बेफिक्र होकर निकलने से कतराती हैं। हमेशा दिल में किसी अनहोनी का डर रहता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए कई तरह के उपाय निकाले जा रहे हैं। पेपर स्प्रे, इलेक्टिकल चप्पल और पता नहीं ऐसे कई तरकीब हैं जो लड़कियों की सुरक्षा के लिए बनाए गए।

ये भी पढ़ें: सत्येंद्र जैन पर भड़के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कहा- 'उन्हें ऐसा खाना मिल रहा जैसे कि वो 5 स्टार होटल में हों, ये कैसा जेल है?'

Advertisement

Published November 25th, 2022 at 15:45 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

6 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo