Advertisement

Updated June 25th, 2019 at 18:15 IST

Exclusive: डॉक्टर ने उठाए 'कबीर सिंह' पर सवाल, लिखा हैल्थ मिनिस्टर को खत

शाहिद एक ऐसी सर्जन की भूमिका निभा रहे हैं जो नशा करने के बाद ही अपने मरीजो की सर्जरी करता है।

Reported by: Ankita Tiwari
| Image:self
Advertisement

शाहिद कपूर की हालिया रिलीज़ 'कबीर सिंह' रिलीज़ होते ही विवादों का कारण बन गई है। फिल्म में शाहिद कपूर धूम्रपान और नशीले पदार्थ के आदी दिखाए गए हैं। ये फिल्म एक प्रेम कहानी नहीं है बल्कि एक प्रेमी के घिनौने पागलपन कि कहानी है।

शाहिद एक ऐसी सर्जन की भूमिका निभा रहे हैं जो नशा करने के बाद ही अपने मरीजो की सर्जरी करता है। कई डॉक्टरों को फ़िल्म में एक डॉक्टर को एस तरीके से दिखाए जाने से आपत्ती  भी है ।

डॉक्टर प्रदीप गाडगे मुंबई में एक कंसल्टैंट डायबेटियोलॉजिस्ट हैं, उन्होंने हैल्थ मिनिस्टर जगत प्रकाश नड्डा को एक खत लिखा है जिसमें उन्होंने फिल्म 'कबीर सिंह' पर डॉक्टरों की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने इस फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने की अपील भी की है। रिपब्लिक टीवी से एक्सक्लूसिव बात करते हुए उन्होंने कहा "हां मैनें  हैल्थ मिनिस्टर और दूसरी आथोरिटी को एक खत लिखा है क्योंकि एस फ़िल्म में गलत दिखाया गया है। कोई भी डॉक्टर कभी नशा, या शराब का सेवन कर किसी मरीज का इलाज नहीं करता। हमारी छवि को धूमिल किया जा रहा है। ऐसे तो कोई भी युवक डॉक्टर नहीं बनना चाहेगा। 

जब उनसे पूछा गया कि वो इस सिलसिले में आगे और क्या कदम उठाने वाले हैं उन्होंने कहा "मैने आगे मेडिकल बोर्ड को भी पत्र लिखा है और उनका समर्थन चाहता हूं। वैसे भी डॉक्टरों पर इतने इल्जाम लगाए जाते हैं और इस स्थिति उन्हें ऐसे प्रस्तुत करना हमारे प्रोफेशन की बेइज्जती है। मैं आगे इस फिल्म के खिलाफ कोर्ट में एक जनहित याचिका भी दायर करूंगा।"

सिर्फ डॉक्टर्स ही नहीं बल्कि महिलाएं भी इस फ़िल्म से काफी नाखुश हैं। इस फिल्म में नारी जाती को जिस तरह से प्रस्तुत किया गया है उससे कई लोगों को शिकायत है। महिलाओं को ये फिल्म पितृसत्तात्मक और महिला विरोधी भी लग रही है। सिंगर सोना मोहापात्रा ने ट्विटर पर एस फ़िल्म की निन्दा की साथ ही शाहिद कपूर पर ऐसी भूमिका को चुनने के लिए कई सवाल खड़े किए।

कबीर सिंह पर विवादों थमते नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन इन विवादों के बावजूद कबीर सिंह बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा बिजनेस कर रही है।

Advertisement

Published June 25th, 2019 at 17:57 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo