Advertisement

Updated April 2nd, 2019 at 14:04 IST

मध्यप्रेदश कांग्रेस में दो फाड़, भोपाल RSS मुख्यालय से कमलनाथ सरकार ने हटाई सुरक्षा, तो भड़के दिग्विजय सिंह ने दिया ये बयान

सरकार का यह फैसला दिग्विजय सिंह को इतना नगावर गुजरा कि उन्होंने सारेआम इसकी आलोचना कर दी।  दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कार्रवाई को गलत बताया है

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

मध्यप्रदेश कांग्रेस में इन दिनों कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की कलह अब खुलकर सामने आ गई है। लेकिन अब जिस मुद्दे को लेकर दोनों आमने- सामने आएं हैं उसको सुनकर सभी को हैरानी हो सकती है।

दरअसल वो मुद्दा और कुछ नहीं बल्कि संघ पर मध्यप्रदेश सरकार का एक फैसला है, जिसमें कमलनाथ सरकार ने भोपाल स्थित संघ मुख्यालय से राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई सुरक्षा को वापस ले लिया है। 

सरकार का यह फैसला दिग्विजय सिंह को इतना नगावर गुजरा कि उन्होंने सारेआम इसकी आलोचना कर दी।  दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कार्रवाई को गलत बताया है और दोबारा सुरक्षा देने के लिए कहा है। दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ की कार्रवाई को गलत बताया है।

यह भी पढ़ें - उमा भारती की दो टूक, कहा- 'दिग्विजय को लगता है कि आतंकियों के पक्ष में बोलने पर भारत का मुसलमान खुश होगा'

दिग्विजय सिंह ने कहा कि भोपाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय से सुरक्षा हटाना बिल्कुल उचित नहीं है मैं मुख्य मंत्री कमल नाथ जी से अनुरोध करता हूँ कि तत्काल पुन: पर्याप्त सुरक्षा देने के आदेश दें

बता दें कि भोपाल में संघ कार्यालय को 2009 से लगातार सुरक्षा मिली हुई थी लेकिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चुनाव से ठीक पहले सुरक्षा हटाने का फरमान जारी किया है। इस फैसले से बीजेपी काफी खफा है।  

यह भी पढ़ें - दिग्विजय सिंह की PM मोदी को चुनौती, 'हिम्मत है तो मेरे खिलाफ मामला दायर कराइए'

बीजेपी प्रवक्ता लोकेंद्र पाराशर ने फैसले की आलोचना करते हुए कहा था कि खुद सुरक्षा हटवाने के बाद इतने घबरा क्यों रहे हो? राष्ट्रवादी ताकतें जानती है कि आपका सोच उनके प्रति क्या है? आप वह व्यक्ति हैं जिन्होंने हिंदू और भगवा की सहिष्णुता और पवित्रता को आतंकवाद से जोड़ा। केवल चुनाव के भय के कारण अब पाखंड मत करिए। संघ को किसी की सुरक्षा की आवश्यकता नहीं। 

Advertisement

Published April 2nd, 2019 at 14:04 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo