Advertisement

Updated January 29th, 2023 at 16:40 IST

Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'अमृत उद्यान' का किया उद्घाटन; जनवरी में इस दिन से आम जनता के लिए खुलेगा गार्डन

मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया गया है। इसका उद्घाटन आज किया गया। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसका उद्घाटन किया है।

Reported by: Kanak Kumari
(PC: ANI)
(PC: ANI) | Image:self
Advertisement

मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया गया है। इसका उद्घाटन आज किया गया। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसका उद्घाटन किया है। भारत सरकार ने कल ही मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया गया। बता दें, अमृत उद्यान 31 जनवरी 2023 से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

अमृत उद्यान 26 मार्च 2023 को बंद कर दिया जाएगा। बता दें, अमृत उद्यान तकरीबन डेढ़ महीने के लिए ही खोला जाता है। और यहां की खासियत की वजह से हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। अमृत उद्यान में 138 किस्म के गुलाब पाए जाते हैं। वहीं 10 हजार से ज्यादा ट्यूलिप के फूल भी है। इसके अलावा मौसमी फूलों की 5 हजार प्रजातियां भी अमृत उद्यान में पाए जाते हैं।

पहली बार आम जनता के लिए कब खुला गार्डन

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने इस उद्यान को आम जनता के लिए खोलना शुरू किया। तब से हर साल अमृत उद्यान आम जनता के लिए खोला जाता है। हालांकि आम जनता के लिए इस उद्यान को एक महीने से अधिक समय के लिए ही खोला जाता है। हर साल की तरह इस साल भी यह गार्डन आम लोगों के लिए खुलेगा। आम लोग यहां तरह-तरह के गुलाब और ट्यूलिप देख सकते हैं।

इस बार अमृत उद्यान में 12 तरह के ट्यूलिप देखने को मिलेंगे। इससे भी मजेदार बात ये है कि फूलों के आगे क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। इस क्यूआर कोड को स्कैन कर आम लोग फूलों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

हालांकि नाम बदले जाने को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। अखिलेश यादव ने इस मामले में बेहद विवादित बयान दिया है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी इस कदम का पुरजोर विरोध किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Delhi: राष्ट्रपति भवन के Mughal Garden का बदला गया नाम, जानें- 'अमृत उद्यान' नाम रखने के पीछे का क्या है कारण

Advertisement

Published January 29th, 2023 at 16:40 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

20 घंटे पहलेे
20 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo