Advertisement

Updated March 21st, 2019 at 08:24 IST

देश पर चढ़ा रंगों के त्योहार होली का खुमार, दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर

राजधानी दिल्ली में भी लोग रंगों के इस त्योहार के खुमार में डूबे हैं इस मौके पर मेट्रो ने नया शेड्यूल जारी किया है।

Reported by: Ayush Sinha
| Image:self
Advertisement

रंगों के त्योहार होली का खुमार देश पर चढ़ चुका है। आज देशभर में उल्लास और जश्न का माहौल है। देश में होली पर लोगों का जोश हाई है। देश के कोने कोने में रंग, अबीर-गुलाल से होली खेली जा रही है। वैसे तो होली का खुमार पूरे देश पर चढ़ा है। जिसके मद्देनजर देश की राजधानी में अदभुत नजारा हर जगह देखने को मिल जाता है।

यहां हर कोई रंग और गुलाल में ढ़का दिखाई देता है। हुडदंगी घुमौर होली का ऐसा मंजर आपने शायद ही पहले देखा होगा। राजधानी दिल्ली में भी लोग रंगों के इस त्योहार के खुमार में डूबे हैं इस मौके पर दिल्ली मेट्रो ने नया शेड्यूल जारी किया है।

मेट्रो से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर

  • दिल्ली मेट्रो ने जारी किया नया शेड्यूल 
  • दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगी मेट्रो सेवाएं
  • किसी भी रूट पर दोपहर तक नहीं चलेगी मेट्रो
  • मेट्रो फीडर बस सेवा भी दोपहर 2 बजे के बाद चलेगी
  • नोएडा मेट्रो सेवा भी दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी
  • मेट्रो में पार्किंग की सुविधा दोपहर 2 बजे के बाद
  • DTC बसों की संख्या भी आम दिनों के मुकाबले कम रहेगी

यानि साफ है कि देश की राजधानी दिल्ली वालों के लिए ये बेहद ही अहम ख़बर है। दिल्ली मेट्रो ने नया शेड्यूल जारी किया है। और इस शेड्यूल के जरिए जानकारी दी गई है कि मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगी। किसी भी रूट पर दोपहर तक मेट्रो नहीं चलेगी। मेट्रो फीडर बस सेवा भी दोपहर 2 बजे के बाद चलेगी और नोएडा मेट्रो सेवा भी दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। मेट्रो में पार्किंग की सुविधा दोपहर 2 बजे के बाद मुहैया कराई जाएगी। जबकि DTC बसों की संख्या भी आम दिनों के मुकाबले कम रहेगी।

पूरे देश में होली पर जहां लोग जश्न में डूबे हैं वहीं मुंबईकरों ने होली की शुरुआत आतंक के होलिकादहन से की है... मुंबई के वर्ली इलाके में होलिका दहन पर जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया आतंकी अजहर मसूद का पुतला जलाया गया...लोगों ने मसूद अजहर के पुतले का दहन कर साफ संदेश दिया है कि आतंक के खिलाफ देश एक है। 

R. भारत की तरफ से सभी को होली की ढ़ेरों शुभकामनाएं...

Advertisement

Published March 21st, 2019 at 08:12 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo