Advertisement

Updated December 8th, 2019 at 11:13 IST

दिल्ली आग त्रासदी: दमकल विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया खत्म, पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने जताया दुख

पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से 43 लोगों की जान चली गई है।

| Image:self
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में आग लगने की घटना पर दुख जताते हुए उसे बेहद भयानक बताया।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली के रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी क्षेत्र में आग लगने की घटना बेहद भयानक है। मृतकों के परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द सेहतमंद होने की कामना करता हूं। ’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ घटनास्थल पर अधिकारी हर संभव मदद मुहैया करा रहे हैं।’’


पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से 43 लोगों की जान चली गई है। गृहमंत्री अमित शाह ने भी  दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में आग लगने की घटना पर दुख

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र की एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। राहुल गांधी ने इस घटना के बारे में ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली के अनाज मंडी में, भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत और अनेक लोगों के घायल होने की खबर से आहत हूं। मृतकों के परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’
 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में आग लगने की घटना ‘‘दुखद’’ है और दमकल कर्मी लोगों को बचाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ बेहद दुखद। बचाव अभियान जारी है और दमकलकर्मी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। आग में झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।’’
 

 

Advertisement

Published December 8th, 2019 at 11:13 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo