Advertisement

Updated May 18th, 2021 at 07:10 IST

डॉक्टर केके अग्रवाल का दिल्ली में हुआ निधन; कोरोना से थे संक्रमित

देश के जाने माने डॉक्टर केके अग्रवाल (KK. Aggarwal) का निधन हो गया है।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

देश के जाने माने डॉक्टर केके अग्रवाल (KK. Aggarwal) का निधन हो गया है। केके अग्रवाल कुछ दिन पहले ही कोरोना संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की जानकारी उनके परिवार की तरफ से दी गई है। केके अग्रवाल के फेसबुक पेज पर उनके परिवार की तरफ से एक पोस्ट शेयर की गई है। 

परिवार का कहना है कि, ''बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि केके अग्रवाल का निधन हो गया है। उनका निधन सोमवार रात करीब 11:30 बजे दिल्ली में हुआ है।''

आपको बता दें, डॉ केके अग्रवाल को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। वो अपने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देते थे। हमेशा लोगों की मदद करते थे।

कोरोना काल के दौरान उन्हें टीवी चैनलों पर देखा गया। जहां वो लोगों को कोरोना से कैसे अपने आपको बचाया जाए उसके बारे में जानकारी देते थे। वो स्वास्थ्य से जुड़े कई प्रोगाम को भी कंडक्ट करते थे। 

डॉ केके अग्रवाल एक भारतीय चिकित्सक और हृदय रोग (cardiologist) विशेषज्ञ थे। हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। 2010 में, भारत सरकार ने उन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया था। डॉ. के के अग्रवाल एशिया और ओशिनिया और HCFI में चिकित्सा संघों के परिसंघ के अध्यक्ष भी थे।

इसे भी पढ़ें: नारदा केस में चारों आरोपियों को कोर्ट से जमानत: TMC के नेताओं को 50-50 हजार के निजी मुचलके पर मिली बेल

देश में कोरोना का कहर

आपको बता दें, देश में कोरोना की दूसरी लहर जारी है। रोजाना तीन लाख के करीब मामले सामने आ रहे हैं। वहीं मौत का आंकड़ा 4 हजार के करीब बना हुआ है। देश में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है। वहीं केंद्र और राज्य सरकार लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना: कंगना रनौत ने गंगा में तैरती लाशों को बताया ‘नाइजीरिया’ की तस्वीर, यूजर्स ने किया ट्रोल

 

Advertisement

Published May 18th, 2021 at 07:10 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo