Advertisement

Updated June 9th, 2023 at 08:05 IST

दिल्ली BJP ऑफिस को मिलेगा नया ठिकाना, 9 जून को जेपी नड्डा करेंगे शिलान्यास

भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली में करीब 34 साल बाद एक नया ठिकाना मिलने जा रहा है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 9 जून को इसका शिलान्यास करेंगे।

Reported by: Kanak Kumari
JP Nadda BJP Office Delhi
JP Nadda BJP Office Delhi | Image:self
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली में करीब 34 साल बाद एक नया ठिकाना मिलने जा रहा है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 9 जून को इसका शिलान्यास करेंगे। पार्टी का नया दफ्तर पॉकेट 5, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर बनाया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। नया भवन डेढ़ साल में बनने की उम्मीद की जा रही है।

भाजपा का नया ऑफिस पॉकेट 5, DDU मार्ग पर हो सकता है। 1989 से भारतीय जनता पार्टी का ऑफिस 14, पंडित पंत मार्ग पर था। डेढ़ साल के अंदर ऑफिस बनने की उम्मीद है। चूंकि 2025 में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इससे जाहिर है कि भाजपा 2025 का चुनावी बिगुल नए ऑफिस से ही फूंकेगी। नया भवन काफी खास बनने जा रहा है।

पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास था भाजपा का दफ्तर

पार्टी का पुराना दफ्तर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास अजमेरी गेट के करीब था। लेकिन ट्रैफिक और अन्य परेशानियों की वजह से पार्टी ऑफिस का संचालन कई महीनों तक रकाबगंज रोड के एक सरकार आवास से किया जाने लगा। BJP सांसद मदन लाल खुराना ने 1989 में अपना सरकारी फ्लैट जो 14, पंडित पंत मार्ग पर था, उसे पार्टी दफ्तर के कामों के लिए सौंप दिया।

Advertisement

Published June 9th, 2023 at 08:04 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo