Advertisement

Updated October 24th, 2022 at 20:04 IST

Crackers Ban in Delhi: 'AAP हिंदू-विरोधी सरकार है'; पटाखे बैन करने पर BJP ने सीएम केजरीवाल की तुलना 'औरंगजेब' से की

Crackers Ban In Delhi: दिल्ली में पटाखों पर लगे प्रतिबंध को लेकर बीजेपी दिल्ली सरकार पर हमलावर है।

Reported by: Priyanka Yadav
PC: PTI
PC: PTI | Image:self
Advertisement

Crackers Ban In Delhi: दिल्ली में पटाखों पर लगे प्रतिबंध को लेकर बीजेपी दिल्ली सरकार पर हमलावर है। ऐसे में बीजेपी ने सोमवार को पटाखों पर बैन लगाने पर दिल्ली सरकार के फैसले का विरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी को 'हिंदू विरोधी' पार्टी कहा। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की तुलना 'औरंगजेब' से करते हुए दावा किया कि मुगल शासक के बाद वह पटाखों पर प्रतिबंध लगाने वाले पहले शख्स हैं। 

दरअसल, दिल्ली सरकार ने 1 जनवरी 2023 तक राष्ट्रीय राजधानी में हर तरह के पटाखों के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर बैन लगा दिया है। दिल्ली सरकार ने नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना और जेल की सजा का ऐलान किया, जिसके बाद से ही विवाद शुरू हो गया।

'आप हिंदू विरोधी सरकार' : बीजेपी ने केजरीवाल पर बोला हमला

 दिल्ली के बीजेपी चीफ आदेश गुप्ता ने कहा, "दिल्ली में आप सरकार और उनके नेताओं ने हिंदू त्योहार से पहले इस तरह की रणनीति शुरू की है। पिछले साल भी यमुना नदी में छठ पूजा की अनुमति नहीं दे रहे थे। ग्रीन क्रैकर्स की अनुमति दी जानी चाहिए थी। जब 2 घंटे का समय पटाखे फोड़ने के लिया दिया गया था तो इसमें दिक्कत क्या है?"

दिल्ली के बीजेपी चीफ ने आगे कहा,

मुद्दा यह है कि यह सरकार कुछ नहीं कर रही है। अपने साढ़े सात साल के शासन में केजरीवाल सरकार ने प्रदूषण के मुद्दे से निपटने के लिए कोई सख्त कदम नहीं उठाया है। वे वादे पूरे नहीं कर रही है। उन्होंने चुनाव के दौरान वादे किए कि ग्रीन व्हीकल और इलेक्ट्रिकल व्हीकल लाया जाएगा, जिस पर अभी तक अमल नहीं किया गया है। इसके अलावा स्थापित स्मोक टावर काम नहीं कर रहे हैं।  इसके साथ ही वे भ्रष्टाचार में शामिल हैं। फैक्ट यह है कि इनका लोगों के लिए काम करने का इरादा ही नहीं है।

आदेश गुप्ता ने कहा, "पंजाब में सत्ता में आने से पहले वे पराली जलाने को उजागर करते थे। लेकिन अब वे इस मुद्दे को भी नहीं उठा रहे हैं। यह इस सरकार की विफलता है और जब यह उजागर होता है तो वे दूसरी सरकारों पर हमला करना शुरू कर देते हैं। दिवाली एक हिंदू त्योहार है जिसका प्रतिनिधित्व रोशनी और पटाखों से किया जाता है। लेकिन जब दूसरे राज्य ग्रीन क्रैकर्स की अनुमति दे रहे हैं तो नई दिल्ली में क्यों नहीं दी जा रही? और बिना सोचे समझे केजरीवाल तुरंत हिंदुओं के खिलाफ फैसला ले लेते हैं। इससे साफ है कि केजरीवाल और आप एक हिंदू विरोधी सरकार हैं और वे इस तरह के फैसले लेने में संकोच भी नहीं करते हैं।"

दिल्ली के सीएम पर निशाना साधते हुए गुप्ता ने कहा, "इससे पहले औरंगजेब एकमात्र शासक थे जिन्होंने भारत में पटाखों पर प्रतिबंध लगाया था और अब अरविंद केजरीवाल इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।"

यह भी पढ़ें: दिल्लीः प्रतिबंध के बावजूद 103 किलोग्राम पटाखे रखने के आरोप में एक गिरफ्तार

Advertisement

Published October 24th, 2022 at 20:04 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

11 घंटे पहलेे
11 घंटे पहलेे
17 घंटे पहलेे
23 घंटे पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo