Advertisement

Updated February 21st, 2021 at 08:19 IST

शादी में दिखी महंगाई की मार, जोड़े को गिफ्ट में मिले पेट्रोल, गैस सिलेंडर और प्याज

देश इन दिनों कोरोना वायरस के साथ साथ, ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों की मार भी झेल रहा है।

Reported by: Sakshi Bansal
| Image:self
Advertisement

देश इन दिनों कोरोना वायरस के साथ साथ, ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों की मार भी झेल रहा है। प्रेटोल, डीजल, एलपीजी आदि के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और आम आदमी की जेब खाली होती जा रही है। ऐसे में तमिलनाडु (Tamilnadu) की एक शादी में दूल्हा और दुल्हन को बड़ा अनोखा तोहफा मिला है। ये तो सभी जानते हैं कि ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों ने सबकी हालत खस्ता कर दी है, ऐसे में कुछ मेहमानों ने दूल्हा और दुल्हन को गिफ्ट में पेट्रोल की कैन, एक गैस सिलेंडर और प्याज दे डाले। 

दूल्हा और दुल्हन को मिले अनोखे गिफ्ट

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि कैसे तमिलनाडु की एक शादी में दूल्हा और दुल्हन को किसी ने पेट्रोल (Petrol) की एक कैन, किसी ने एक गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) तो किसी ने प्याज (Onion) उपहार में दे दिए हैं। शादी के दौरान, क्रॉकरी, नगदी, फूलों का गुलदस्ता आदि देते हुए तो सुना था, लेकिन पेट्रोल की कैन, एक गैस सिलेंडर और प्याज पहली बार किसी को देते हुए देखा है। लेकिन ऐसा तमिलनाडु की एक शादी में हुआ है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है और लोग जमकर इसे शेयर कर रहे हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दूल्हा और दुल्हन मेहमानों के साथ स्टेज पर खड़े हैं और मेहमानों के हाथ में पेट्रोल, गैस सिलेंडर और प्याज की माला दिखाई दे रही है। ये गिफ्ट देकर आसपास खड़े सब लोग चौंक गए हैं और खुद दूल्हा और दुल्हन भी खुद को मुस्कुराने से रोक नहीं पा रहे हैं। वीडियो में वे सारे स्टेज पर साथ में खड़े होकर पोज देते भी नजर आ रहे हैं। 

इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है जिसने कैप्शन में लिखा- ‘तमिलनाडु की एक शादी में दूल्हा और दुल्हन को गिफ्ट में पेट्रोल, गैस सिलिंडर और प्याज मिला है।’ इस 45 सेकेंड की वीडियो क्लिप को देखकर सभी इंप्रेस हो गए हैं और इस अनोखे गिफ्ट की काफी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक तीन हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वही लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः लाइव मीटिंग में पत्नी ने पति को किया किस, आंनद महिंद्रा बोले- 'वाइफ ऑफ द ईयर'

Advertisement

Published February 21st, 2021 at 07:35 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo