Advertisement

Updated April 11th, 2020 at 20:45 IST

कोरोना: सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना पुरानी दिल्ली का चांदनी महल, 52 जमाती निकले पॉजिटिव

प्रशासन के होश तब उड़ गए, जब तीन पीड़ितों की पिछले तीन दिन के भीतर मौत हो गई।

Reported by: Gaurav Srivastav
| Image:self
Advertisement

दिल्ली में कोरोना से पॉजिटिव लोगों की संख्या एक हज़ार के पार पहुंचने वाली है। इनमें से तकरीबन आधे मामले वो हैं जो तब्लीग़ी जमात के मरकज़ से जुड़े हैं। जहां-जहां ऐसे मामले सामने आ रहें हैं उन इलाकों को तुरंत हॉटस्पॉट जोन बना दिया जा रहा है।

ऐसा ही एक इलाका है पुरानी दिल्ली का चांदनी महल। जहां की 13 अलग-अलग मस्जिदों से 6 अप्रैल को 102 जमात के लोगों को पकड़ा गया। जिनमें से 52 कोविड-19 से संक्रमित निकले हैं। इसके बाद शुक्रवार रात से इस इलाके को सील करके सभी दुकानों को बंद कर दिया गया है। 

क्या है मामला ?

चांदनी महल की 13 मस्जिद कीकर वाली मस्जिद, छोटी मस्जिद, बड़ी मस्जिद फासिल रोड, मौलवी अब्दुल गनी  मस्जिद, पठानवाली मस्जिद, मस्जिद सैयदरफाई मस्जिद, मोती मस्जिद फाटक तेलियान, मस्जिद तेलियानवाली, मस्जिद चमनवाली, मस्जिद छत्ता लाल मियां, मस्जिद चंदवाली, मस्जिद मुस्तफा, छोटी मस्जिद पटौदी हाउस से 6 अप्रैल को 102 लोग मिले थे। ये सभी तब्लीग़ी जमात से ताल्लुक रखते हैं इसलिए इन सभी को गुलाबी बाग के क्वॉरंटीन सेंटर भेज दिया गया। इन सबका सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेजा गया था, इनमें से 52 के सैंपल कोरोना पॉजिटिव आए थे।

इसे भी पढ़ें:  PM मोदी ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला लिया है: सीएम अरविंद केजरीवाल

प्रशासन के होश तब उड़ गए, जब तीन पीड़ितों की पिछले तीन दिन के भीतर मौत हो गई। डीएम के ऑर्डर में आशंका जताई गई है कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीज चांदनी महल इलाके के लोगों के संपर्क में आए होंगे इसलिए इस इलाके में बीमारी के वायरस होने की बात को खारिज नहीं किया जा सकता है।​​​​​​​

पहली सुबह ही नहीं माने लोग
गलियों में दिखे सैकड़ों लोग 

शुक्रवार की रात सील किए जाने के बाद डीएम ने आदेश दिया कि नगर निगम इस इलाके को डिसइन्फेक्ट करें। साथ ही इलाके के मुख्य चिकित्सा अधिकारी इलाके में स्क्रीनिंग की प्रक्रिया शुरू करें। इसके अलावा दिल्ली पुलिस को ये निर्देश दिए गए कि लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सभी को घर में बंद रखकर आवश्यक सामानों की होम डिलीवरी कराई जाए। हालांकि इसके बावजूद लोग यहां की गलियों में घूमते दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

Published April 11th, 2020 at 20:45 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
5 दिन पहलेे
5 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo