Advertisement

Updated February 29th, 2020 at 16:58 IST

विमान में मिला कबूतर, तो कांग्रेस ने BJP पर कसा तंज, "गुजरात के "कबूतर" आजकल हर..."

साफ है कांग्रेस का इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की ओर था जो गुजरात से तुल्लक रखते हैं।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

गुजरात के अहमदाबाद से राजस्थान की राजधानी जयपुर जा रही गोएयर की एक फ्लाइट में हुई देरी वाली खबर पर अब कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी को लेकर तंज कसा है।  छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए ट्विटर पर कहा, ""गुजरात के "कबूतर" आजकल हर जगह घुसने के प्रयास में हैं। लेकिन हर बार, हर जगह से खदेड़े जा रहे हैं।"

साफ है कांग्रेस का इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की ओर था जो गुजरात से तुल्लक रखते हैं। यह ट्वीट मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के संदर्भ में लगता है, जिनमें भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारें थीं लेकिन अब कांग्रेस शासित हैं। 2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा की वसुंधरा राजे को कांग्रेस ने चुनाव में शिकस्त दी थी। 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के शिवराज सिंह चौहान को भी कांग्रेस की वजह से अपनी सत्ता गवानी पड़ी थी। वहीं छत्तीसगढ़ में भी भाजपा के रमन सिंह कांग्रेस के भूपेश बघेल से हार गए।

बता दें, शुक्रवार को एक विचित्र घटना हुई जब सवार यात्रियों को जयपुर जाने वाली गोएयर फ्लाइट जी 8 702 के अंदर एक कबूतर मिला जो विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाला था। कबूतर सामान की अलमारियों में छिपा था। कबूतर को विमान में देख  यात्री चकित रह गए।

कुछ यात्रियों को यह कहते हुए मजाक में सुना गया कि पक्षी को एक बोर्डिंग पास दिया गया था जबकि कबूतर ने उड़ान के भीतर उड़ान भरी और बढ़ते हंगामे के बीच भागने का रास्ता खोजने की कोशिश कर रहा था। बाद में, चालक दल के सदस्यों ने उड़ान के दरवाजे खोल दिए और कबूतर को बाहर धकेलने में कामयाब रहे। हंगामे के कारण फ्लाइट आधे घंटे की देरी हुई।

Advertisement

Published February 29th, 2020 at 16:33 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

4 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo