Advertisement

Updated September 7th, 2019 at 03:37 IST

मिशन चंद्रयान-2 : लैंडर से संपर्क टूटा, PM मोदी बोले- हौसला रखें, मैं आपके साथ हूं

इसरो का चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम से उस समय संपर्क टूट गया, जब वह चंद्रमा की सतह की ओर बढ़ रहा था।

Reported by: Amit Bajpayee
| Image:self
Advertisement

इसरो का चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम से उस समय संपर्क टूट गया, जब वह चंद्रमा की सतह की ओर बढ़ रहा था। इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने कहा कि लैंडर से संपर्क उस समय टूटा, जब विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाले स्थान से 2.1 किलोमीटर दूर रह गया था। हालांकि वैज्ञानिक आंकड़ों का अध्ययन कर रहे हैं। उन्हें आगे कुछ अच्छा होने का इंतजार है।

इस दौरान इसरो में मौजूद पीएम मोदी ने वहां पर वैज्ञानिकों का  हौसला बढ़ाते हुए कहा कि देखिए जीवन में उतर चढ़ाव आते रहते हैं। ये कोई छोटा अचीवमेंट नहीं है, देश आप पर गर्व करता है। फिर से कम्युनिकेशन शुरू हुआ तो अब भी उम्मीद बची है। सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद करें, हौसला रखें।


पीएम मोदी ने इसरो वैज्ञानिकों से कहा कि यह आपकी कोई छोटी उपलब्धि नहीं है, आपने बहुत उत्तम सेवा की है, मैं पूरी तरह आपके साथ हूं । ये क्षण हौसला रखने के हैं, और हम हौसला रखेंगे। हमें उम्मीद है और अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में हम कठिन परिश्रम करना जारी रखेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी इसरो सेंटर में बच्चों से मिले।  इधर इसरो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को थैंक्यू कहा. इसरो ने यह भी बताया कि चंद्रयान-2 के आंकड़ों का अध्ययन किया जा रहा है।


वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व, उन्होंने हमेशा अपना सर्वोत्तम दिया और भारत को गौरवान्वित किया। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर इसरो का वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए भविष्य के लिए शुभकानाएं दी। 


 

Advertisement

Published September 7th, 2019 at 03:37 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo