Advertisement

Updated March 23rd, 2019 at 10:57 IST

केजरीवाल ने की गुरूग्राम मारपीट मामले को सियासी रंग देने की कोशिश, PM मोदी पर भी साधा निशाना

वहीं पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर दंबगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक हो नहीं पाई है।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

गुरुवार को जहां एक ओर पूरा देश होली मना रहा था, वहीं कुछ दबंग पर अलग ही जनून सवर था, जिसकी चपेट में गुरुग्राम का एक परिवार आ गया। मामूली बात पर हुई कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि दबंगों से पीड़िता के घर में घुसकर उसके परिवार वालों से सामने बेरहमी से लाठी से पिटाई कर दी। 

दरअसल पूरा मामला गुरूग्राम के भोंडसी के भूपसिंह नगर इलाके का हैं। खबरों के अनुसार पीड़ित परिवार के बच्चें होली वाले दिन तकरीबन शाम 5 बजे घर के बाहर क्रिकेट खेल रहे थे, तभी उनकी दबंगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और जिसके वो खूनी संघर्ष में जा बदली। दंबगों ने पीड़ित पक्ष के घर में घुसकर मारपीठ शुरू कर दी। हालांकि घर की महिलाओं ने उन्हें लाख समझने की कोशिश की लेकिन दबंगों के सामने उनकी एक नहीं चली। घटना से जुड़ा वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस बेरहमी के साथ दबंग पीड़ित शख्स को पिटाने की कोशिश कर रहे हैं। 

वहीं पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर दंबगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक हो नहीं पाई है।

गुरूग्राम पुलिस ने ट्वीट करके कहा है कि दिनांक 21.03.2019 को थाना भोंडसी एरिया में बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने की बात पर हुए झगड़े बारे FIR No. 82 u/s 148, 149, 307, 323, 427, 452, 506 IPC थाना भोंडसी में अनजान व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज की गई। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा तफ्तीश जारी है।

लेकिन जहां एक ओर कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं चुनावी साल में इस सियासी रंग देने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूरी घटना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार बताते हुए उनकी तुलना जर्मनी के क्रूर तानाशाह अडॉल्फ हिटलर से कर दी है।

उन्होंने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि हिट्लर भी सत्ता के लिए यही करता था। हिट्लर के गुंडे लोगों को पीटते थे, उनका ख़ून करते थे और पुलिस जिन्हें मारा, उन्हीं के ख़िलाफ़ केस करती थी। मोदी जी भी ये सत्ता के लिए करवा रहे हैं, हिट्लर के रास्ते चल रहे हैं। पर मोदी समर्थकों को दिखाई नहीं देता कि हमारा भारत किधर जा रहा है?

 

Advertisement

Published March 23rd, 2019 at 10:26 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo