Advertisement

Updated January 18th, 2022 at 11:59 IST

यूपी में चूरन बेचने वाले ने किया PM मोदी का गुणगान; अनुराग ठाकुर ने वीडियो शेयर कर की तारीफ

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यूपी के एक चूरन बेचने वाले का वीडियो शेयर किया है। इसमें यह शख्स चूरन बेचते हुए पीएम मोदी और सीएम योगी का गुणगान कर रहा है। 

Reported by: Lipi Bhoi
| Image:self
Advertisement

यूपी चुनाव नजदीक है और इसका असर पूरे उत्तर प्रदेश के लोगों के अंदर भी साफ नजर आ रहा है। राजनेताओं के साथ ही आम जनता भी चुनाव को लेकर उत्साहित है। सभी अपने-अपने तरीके से इसमें भागीदार बनते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यूपी के एक चूरन बेचने वाले का वीडियो शेयर किया है। इसमें यह शख्स चूरन बेचते हुए पीएम मोदी और सीएम योगी का गुणगान कर रहा है। 

मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्विटर पर वीडियो क्लिप शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि "उत्तर प्रदेश के इन महाशय का सिर्फ़ चूरन ही दिलखुश नहीं है, इनकी कविता भी आपके दिल में उतर जाएगी" इसके साथ ही उन्होंने लोगों से इसे सुनने की बात कही है। 

वीडियो में शख्स कविता के जरिए मोदी सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में कह रहा है। जिसमें वह कहता है कि "मेरा भी बन गया मकान, मेरा भी बन गया आयुष्मान कार्ड" शख्स की इस कविता को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 3 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 

यूपी ओपिनियन पोल

रिपब्‍लिक भारत P-MARQ के साथ मिलकर ''ग्राउंड जीरो" पर उतरा जिसमें सर्वे के आधार पर कुछ आंकड़े जारी किए गए हैं। इस सर्वे के मुताबिक बीजेपी सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होगी। 2017 की तुलना में सीटें भले कम होंगी। लेकिन सीटों की संख्या बहुमत के जादुई आंकड़े से काफी ज्यादा होगी। बीजेपी को 252 से 272 सीट मिलने को अनुमान है। वहीं सपा अपने पिछले प्रदर्शन में सुधार करेगी इस बार प्रदर्शन तीन अंकों में हो सकता है लेकिन बहुमत का आंकड़ा छूने में नाकामयाब रहेगी। समाजवादी पार्टी सहयोगियों समेत 111 से 131 सीट जीत सकती है। बसपा का प्रदर्शन पिछली बार से भी गिरता नजर आ रहा है। बसपा  8 से 16 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस फिर से एक अंक में ही सिमटती नजर आ रही है। कांग्रेस को 3 से 9 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य को 0 से 4 सीटें मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Republic Bharat P-MARQ UP Opinion Poll: यूपी में फिर खिल सकता है कमल, बीजेपी को इतनी सीटें मिलने का अनुमान

Advertisement

Published January 18th, 2022 at 11:40 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo