Advertisement

Updated June 30th, 2020 at 13:02 IST

मिल गया TikTok का तोड़, इन Apps से नहीं खलेगी बैन की कमी, यहां देखें पूरी लिस्ट

चीन के 59 ऐप्स के बैन होने पर अब लोग इसके विकल्प तलाश रहे हैं। चीन के ऐप्स का विकल्प मौजूद भी है।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

भारत चीन के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद से ही देश में चीनी सामानों, ऐप पर बैन की मांग उठने लगी थी। सोशल मीडिया पर बीते कई दिनों से बैन टिक टॉक, बैन चाइनीज प्रोडक्ट जैसे हैशटैग को ट्रेंड करते हुए देखा गया। वही अब केंद्र सरकार ने सोमवार को इस पूरे घटनाक्रम में एक बड़ा फैसला लेते हुए चीन के 59 मोबाइल ऐप को भारत में प्रतिबंध (BAN) लगा दिया है। जिसमें सबसे लोकप्रिय ऐप टिक-टॉक (TikTok ), UC Browser, ShareIt भी शामिल है। 

खुफिया एजेंसियों के इनपुट ने संकेत दिए थे कि इन ऐप के जरिए किसी व्यक्ति के निजी जानकारियों को चुराया जा सकता है। ये ऐप्स यूजर की प्राइवेसी का भी घोर उल्लंघन करते हैं। बता दें, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 69A सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत इसे लागू करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने (Procedure and Safeguards for Blocking of Access of Information by Public) नियम 2009 के तहत 59 ऐप पर प्रतिबंध लगाया है।

इन 59 ऐप पर लगा है बैन

1. TikTok

2. UC Browser
3. Shareit
4. Clash of Kings
5. Likee
6. Shein
7. Kwai
8. YouCam makeup
9. Helo
10. Baidu map
11. DU battery saver
12. Mi Community
13. CM Browers
14. ROMWE
15. APUS Browser
16. Virus Cleaner
17. Club Factory
18. WeChat
19. Beauty Plus
20. Newsdog
21. UC News
22. Xender
23. ES File Explorer
24. QQ Mail
25. QQ Music
26. QQ Newsfeed
27. Bigo Live
28. Parallel Space
29. Mail Master
30. SelfieCity
31. Mi Video Call — Xiaomi
32. WeSync
33. Weibo
34. Viva Video — QU Video Inc
35. Meitu
36. Vigo Video
37. New Video Status
38. DU Recorder
39. Vault- Hide
40. Cache Cleaner DU App studio
41. DU Cleaner
42. DU Browser
43. Hago Play With New Friends
44. CamScanner
45. Sweet Selfie
46. Wonder Camera
47. Photo Wonder
48. DU Privacy
49. We Meet
50. Clean Master - Cheetah Mobile
51. Baidu Translate
52. U Video
53. QQ International
54. QQ Security Center
55. QQ Launcher
56. Vmate
57. V fly Status Video
58. Mobile Legends
59. QQ Player

TIKTOK सहित तमाम एप्प का निकला जुगाड़

इन एप्प से नहीं खलेगी बैन की कमी

चीन के 59 ऐप्स के बैन होने पर अब लोग इसके विकल्प तलाश रहे हैं। चीन के ऐप्स का विकल्प मौजूद भी है। जिसे प्ले स्टोर/ऐप्स स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। ये ऐप या तो भारत के हैं या फिर चीन को छोड़ बाकि अन्य देशों के। देखें पूरी लिस्ट;

TikTok, Helo, Bigo Live, Vigo Video, VMate and Kwai का विकल्प

इन लोकप्रिय वीडियो ऐप्स के कई विकल्प हैं। जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। इन ऐप्स के बदले में भारत का ऐप  Mitron और Chingari को डॉउनलोड कर सकते हैं। हालांकि ये चीनी ऐप के मुकाबले लोकप्रिय नहीं है। इसके साथ ही इंस्टाग्राम के साथ भी आप जुड़ सकते हैं और वहां पर अपने वीडियो को अपलोड कर सकते हैं। 

UCBrowser, DU Browser, CM Browser and APUS Browser का विकल्प

Google Chrome और मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स इन (UCBrowser, DU Browser, CM Browser) सभी चीनी ऐप ब्राउज़रों में से सबसे अच्छे विकल्प हैं। गुगल क्रोम और मोजिला लगातार अपने ऐप में जरूरी बदलाव करके अपने ऐप को और भी प्रभावित बनाते हैं। इसके साथ ही JioBrowser को भी डाउनलोड किया जा सकता है। यह सबसे लोकप्रिय भारतीय मोबाइल ब्राउज़रों में से एक है जो उपयोगकर्ताओं को तेज और सुरक्षित इंटरनेट सर्फिंग अनुभव प्रदान करता है। 

YouCam Makeup, BeautyPlus, and Photo Wonder का विकल्प?

बता दें, इन ऐप्स को अपनी फोटो को सुंदर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन अब B612 – Beauty & Filter Camera इसका विकल्प है। इस ऐप के जरिए किसी भी फोटो को बेहतर बनाया जा सकता है। इस ऐप में 1,500 से ज्यादा स्टिकर और कई इफेक्ट्स मौजूद है।

SHAREit and Xender का क्या है विकल्प?

SuperBeam नाम का ऐप फाइल को शेयर करने के लिए काफी लोकप्रिय है। उपयोगकर्ता बड़ी फ़ाइलों को शेयर करने के लिए वाईफ़ाई डायरेक्ट, NFC या QR कोड का उपयोग कर सकते हैं और इसका उपयोग आपके कंप्यूटर से फ़ाइलों को शेयर करने के लिए भी किया जा सकता है।

360 Security का विकल्प?

Bitdefender Mobile Security & Antivirus ऐप 360 Security ऐप के मुकाबले काफी बेहतरीन ऐप है जिसे डाउनलोड करके फोन को वायरस से सिक्योर किया जा सकता है।

AppLock का क्या है विकल्प?

The Norton App Lock चीन के AppLock का विकल्प है। ये उपयोगकर्ताओं को अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन को सुरक्षित और निजी रखने के लिए एक सुरक्षित पासवर्ड या पैटर्न लॉक स्क्रीन सेट करने की अनुमति देता है।

चीनी ऐप CamScanner का विकल्प ?

Adobe Scan: OCR के साथ PDF स्कैनर सबसे भरोसेमंद ऐप में से एक है जिसे आप CamScanner के विकल्प के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप को आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं और अपने दस्तावेज़ों को तुरंत स्कैन करना शुरू कर सकते हैं। 

ES File Explorer का क्या है विकल्प?

जब आप ES फ़ाइल Explorer को हटाने के लिए एक ऐप की तलाश करेंगे तो आपको इसके कई विकल्प मिलेंगे। 'Files by Google: Clean up space on your phone' और File Commander - File Manager & Free Cloud ये दो बेहतरीन ऐप कई फीचर के साथ मौजूद हैं। 

Shein का विकल्प?

Shein एक फैशन ऐप है। जिसके जरिए लोग कपड़े ऑर्डर करते हैं। इसका विकल्प Myntra है। जो भारत का सबसे बड़ा फैशन रिटेलर भी है।

Mi Video Call का विकल्प?

Mi वीडियो कॉल Xiaomi की अपनी वीडियो कॉलिंग और चैट सेवा है और 59 प्रतिबंधित चीनी ऐप्स में से एक है। सौभाग्य से इस श्रेणी में ऐप्स की कोई कमी नहीं है और विचार करने के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्प में से एक है, व्हाट्सएप (WhatsApp)।

इसी खबर को ENGLISH में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Image credits: Shutterstock

Advertisement

Published June 30th, 2020 at 12:58 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo