Advertisement

Updated February 1st, 2023 at 14:35 IST

Budget 2023: निर्मला सीतारमण ने जैसे ही की ये घोषणा तालियों से गूंज उठा संसद भवन, जानिए आम जनता को इससे क्या लाभ होगा

New Income Tax Budget 2023: हर महीने की एक तारीख को देश का हर रोजगार व्यक्ति अपनी सैलरी का इंतजार करता है, लेकिन 1 फरवरी ऐसी डेट है जब हर नागरिक की नजर केंद्रीय बजट पर होती है।

Reported by: Ritesh Kumar
PC: Representative image
PC: Representative image | Image:self
Advertisement

New Income Tax Budget 2023: हर महीने की एक तारीख को देश का हर रोजगार व्यक्ति अपनी सैलरी का इंतजार करता है, लेकिन 1 फरवरी ऐसी डेट है जब हर नागरिक की नजर केंद्रीय बजट पर होती है। अब जब आम आदमी की सैलरी का खपत और बचत बजट से ही तय होता है तो ऐसे में इसपर नजर रखना लाजमी है। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बुधवार, 1 फरवरी को साल 2023-24 के लिए आम बजट पेश की। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले ये सरकार की आखिरी पूर्ण बजट है। ऐसे में इस बात की उम्मीद तो पहले से थी की वित्त मंत्री के पिटारे से इस बजट में मिडिल क्लास फैमिली (Budget for Middle Class Family) के लिए कई बड़ी योजनाएं हो सकती है और आज जब ये पिटारा खुला तो ऐसी कई घोषणा हुई जिससे आम आदमी की जिंदगी पर बड़ा असर पड़ेगा। 

निर्मला सीतारमण के इस ऐलान से गूंज उठा संसद 

वित्त मंत्री ने टैक्स स्कीम में बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया। जैसे ही वो टैबलेट से इसके बारे में जानकारी दे रहीं थीं संसद में मौजूद सभी नेता तालियां बजा रहे थे जिसमें पीएम मोदी शामिल है। 

टैक्स में बड़ी छूट 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि ''व्यक्तिगत आयकर की नई टैक्स दर 0 से 3 लाख रुपये तक शून्य, 3 से 6 लाख रुपये तक 5%, 6 से 9 लाख रुपये 10%, 9 से 12 लाख रुपये 15%, 12 से 15 लाख रुपये तक  20% और 15 लाख से ऊपर 30% रहेगी।''

देश में नई कर व्यवस्था का ऐलान 

आय           टैक्स 
3-6 लाख      5 फीसदी 
6-9 लाख       10 फीसदी 
9-12 लाख      15 फीसदी 
12-15 लाख     20 फीसदी 
15 से ऊपर      30 फीसदी 

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आजाद भारत में लगातार पांच बजट पेश करने वालीं पांचवीं मंत्री हैं। उनके अलावा लगातार पांच बजट और बजट भाषण देने वाले नेताओं में अरुण जेटली, पी. चिदंबरम यशवंत सिन्हा, मनमोहन सिंह और मोरारजी देसाई हैं।

यह भी पढ़ें: Budget 2023: स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार की बड़ी योजनाएं; जानें बजट में मेडिकल फील्ड के लिए क्या है खास

मोदी सरकार के 2014 में सत्ता में आने के बाद से बजट पेश करने की तारीख को 28 फरवरी से बदलकर एक फरवरी कर दिया गया था। इसे अब हर साल एक फरवरी को सुबह 11 बजे संसद में पेश किया जाता है।

Advertisement

Published February 1st, 2023 at 14:35 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

10 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo