Advertisement

Updated March 17th, 2021 at 10:35 IST

दिल्ली में भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

दिल्ली में भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

दिल्ली में भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बता दें, वो हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी के सांसद थे। वहीं उनकी मौत की खबर सुनने के बाद कई नेता उनके आवास पर पहुंचे। वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौके पर पहुंचे हैं।

बता दें, पुलिस को एक कर्मचारी का फोन आया था जिसके बाद मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे। शर्मा दिल्ली के गोमती अपार्टमेंट में रह रथे थे। जहां वो मृत पाए गए हैं।

वहीं बीजेपी ने आज होने वाली अपनी संसदीय दल की बैठक को रद्द कर दिया है। बता दें, गृह मंत्री अमित शाह ने भी राम स्वरूप के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद श्री राम स्वरूप शर्मा जी के आकस्मिक निधन से अत्यंत व्यथित हूँ। मैं दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति शांति शांति।'

 

Advertisement

Published March 17th, 2021 at 10:31 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 दिन पहलेे
10 दिन पहलेे
15 दिन पहलेे
Kangana Ranaut
11 मिनट पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo