Advertisement

Updated October 25th, 2019 at 22:09 IST

हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी की साझा सरकार पर मुहर, दुष्यंत की पार्टी को मिला डिप्टी सीएम का पद

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को दुष्यंत कुमार से दिल्ली में मुलाकात के बाद प्रेस को संबोधित किया।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से नई सरकार को लेकर चला आ रहा सस्पेंस खत्म होता दिखाई दे रहा है। राज्य में नई सरकार को लेकर आखिरकार बीजेपी और दुष्यंत कुमार की पार्टी जेजेपी में सहमति बन गई है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को दुष्यंत कुमार से दिल्ली में मुलाकात के बाद प्रेस को संबोधित किया, जहां उन्होंने बताया कि राज्य की नई सरकार का चेहरा कैसा होगा।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि हरियाणा के लोगों द्वारा जनादेश को स्वीकार करते हुए, दोनों दलों (भाजपा-जेजेपी) के नेताओं ने फैसला किया है कि हरियाणा में भाजपा-जेजेपी मिलकर सरकार बनाएंगे। सीएम बीजेपी से होंगे और डिप्टी सीएम जेजेपी से होंगे। 

वहीं बीजेपी नेता मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राज्य में सरकार बनाने के दावे को पूरा करने के लिए हम कल चंडीगढ़ में राज्यपाल से मिलेंगे।

जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा को एक स्थिर सरकार देने के लिए भाजपा और जेजेपी का एक साथ आना महत्वपूर्ण था। मैं अमित शाह जी और नड्डा जी को धन्यवाद देना चाहता हूं। हमारी पार्टी ने तय किया था कि राज्य की बेहतरी के लिए सरकार का स्थिर होना जरूरी है। 

बता दें, हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के मुताबिक किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 40 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। कांग्रेस 31 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से अलग होकर बनी जननायक जनता पार्टी दस सीटों पर जीत दर्ज की है। इनेलो और गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी को एक-एक सीट मिली है। वहीं 46 सीटों पर प्रत्याशी उतारने वाली आम आदमी पार्टी खाता भी खोल नहीं सकी।

लोकसभा में राज्य की दस सीटों पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा के लिए नतीजे निराश करने वाले रहे। चुनाव में 75 सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा 40 सीटों पर सिमट गई और राज्य सरकार के 10 मंत्रियों में से आठ को हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

Published October 25th, 2019 at 22:06 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

5 घंटे पहलेे
12 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo