Advertisement

Updated June 13th, 2021 at 18:38 IST

दिल्ली में बढ़ती गर्मी में पानी के लिए जंग, घंटों होता पानी के टैंकरों का इंतज़ार

देश की राजधानी लेकिन कई इलाकों में अभी भी नहीं पानी। जब भी गर्मियां आती हैं,  लोग पानी के लिए तरसने लगते हैं।

Reported by: Digital Desk
(Photo Credits: PTI)
(Photo Credits: PTI) | Image:self
Advertisement

दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी का संकट गहरा गया है, हांलाकि इतने बुरे हो गये हैं कि कई -कई घंटे सड़क पर खड़े होकर टैंकर का इंतज़ार करना पड़ रहा है। राजधानी के बेहद पॉश इलाके चाणक्यपुरी के पास कॉलोनियों में रहने वाले लोग हर साल इसी परेशानी से जूझते रहते हैं। 

देश की राजधानी लेकिन कई इलाकों में अभी भी नहीं पानी। जब भी गर्मियां आती हैं,  लोग पानी के लिए तरसने लगते हैं। ये दिल्ली के बेहद पॉश इलाके चाणक्यपुरी के पास की तस्वीरें हैं, चाणक्यपुरी में कई देशों के दूतावास हैं। लेकिन इसी इलाके में विवेकानंद कॉलोनी और संजय कैंप जैसी बस्तियां भी हैं। जहां लोग आज भी कई-कई घंटे थोड़े लाइन में लगते हैं। ताकि इन्हें पानी मिल सके। 

इस इलाके में आज भी पानी की पाइपलाइन नहीं पहुंची हैं।  यहां आज भी दिल्ली जल बोर्ड के टैंकरों से पानी पहुंचाया जाता है। लोग अपने बाल्टी-डिब्बों पर नाम लिखकर लाइन में रख देते हैं। लेकिन टैंकरों के आने का कोई टाइबम टेबल नहीं है।  जब टैंकर आता है तो लाइन का कुछ अता-पता नहीं रहता है। लोगों में झगड़े तक हो जाते हैं। 

इस इलाके में पानी का संकट तो हमेशा ही रहता है। लेकिन कोरोना काल में ये संकट और बढ़ गया है क्योंकि जब पानी आता है तो न लोगों को मास्क का ध्यान रहता है और न ही सामाजिक दूरी का। दरअसल पानी न मिलने का डर कोरोना के डर से ज्यादा बड़ा है।  

 

Advertisement

Published June 13th, 2021 at 18:39 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo