Advertisement

Updated November 6th, 2018 at 18:01 IST

Ayodhya Diwali LIVE: रामनगरी अपने इष्ट के रंग में पूरी तरह रमी, CM योगी करेंगे राज्याभिषेक

राम को केंद्र में रखकर पिछले साल से शुरू हुए समारोहों से अयोध्या में बहुत कुछ बदला है.

Reported by: Amit Bajpayee
| Image:self
Advertisement

रामनगर अपने इष्ट के रंग में पूरी तरह रमी गई है. राम की पैड़ी पर आज तीन लाख दीपों के प्रकाश से अयोध्या जगमगाता दिखायी देगा. रामनगरी दूसरी बार त्रेता युग के नजारों का साक्षी बनने जा रहा है. त्रेता युग में जैसे प्रभु श्रीराम पुष्पक विमान से उतरे थे, ठीक वैसे हीं आज भी प्रभु श्रीराम , मां सीता और लक्ष्मण स्वरुप हेलिकॉप्टर से उतरेंगे. यूपी और बिहार के राज्यपाल राम नाईक और लालजी टंडन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किंजोंग सुक इस स्वरूपों का स्वागत करेंगी. 

राम को केंद्र में रखकर पिछले साल से शुरू हुए समारोहों से अयोध्या में बहुत कुछ बदला है. नगर निगम ने अस्तित्व में आते ही सीवर लाइन दी है तो सड़कों पर अंडर ग्राउंड केबल के जरिये एलईडी का प्रकाश लोगों को चौंकाता है. राम की पैड़ी को नई जिंदगी मिलने जा ही है. ऐसी ही तमाम योजनाओं की कड़ी को योगी सरकार मंगलवार 176 करोड़ रुपये का विस्तार दिया है.   

LIVE UPDATE :

5.45 PM - अयोध्या में सीएम योगी का ऐलान - एयरपोर्ट का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम राम होगा . 

5.36 PM- अयोध्या के नाम के साथ कभी अन्याय नहीं होगा - सीएम योगी आदित्यानाथ. 

5. 30  PM - योगी ने कहा ,फैजाबाद जिले का नाम आयोध्या होगा. 

5.25 PM -  योगी ने कहा ,1 वर्ष बाद हम भगवान राम की जन्मभूमि पर नए उत्साह के साथ आए हैंः योगी आदित्यनाथ, सीएम यूपी

05. 20 PM-  अयोध्या में लोगों को संबोधित कर रहे हैं यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ

 5. 07 PM -मंच से दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जंग सूक ने  पीएम नरेंद्र मोदी को भारत में आमंत्रित करने के लिए दिल से धन्यवाद कहा . 
 

05.00 PM - भारतीय परिधान साड़ी पहन कर अयोध्या राम कथा पार्क में मंच पर पहुंची दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जंग सूक ..

4.45 PM - अयोध्या में लोगों को संबोधित कर रहे हैं राज्यपाल राम नाईक .

04. 30 PM - रामकथा पार्क पहुंचे सीता -राम , सीएम योगी ने किया राज्याभिषेक. 

04.10 PM-   अयोध्या में भव्य कार्यक्रम, जुटें दुनिया भर से मेहमान .

04.05 PM-  रामकथा पार्क पहुंचे सीता-राम, CM योगी कर रहे हैं स्वागत..

03.30 PM - अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ का संबोधन शुरु, कर सकते हैं बड़ा ऐलान .

03. 25 PM -  योगी और किम जंग सूक के पहुंचने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया . 

03.15 PM - दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सूक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंची अयोध्या..

03.05 PM- बीजेपी सांसद साक्षी माहराज ने कहा कि, ' यह सही है कि वह भगवान राम का मुर्ती बनाएंगे लेकिन राम मंदिर का क्या होगा ? संत अब ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते .

2.45 PM- अयोध्या में दिवाली के अवसर पर भव्य आयोजन शुरू हो चुका है..

2.20 PM- अयोध्या पहुंच सीएम योगी 


2.00 PM- छोटी दिवाली के अवसर पर अयोध्या में सरयू नदी के तट पर ना सिर्फ आज लाखों दीपक जलेंगे बल्कि लेज़र लाइट की झलक भी दिखाई जाएगी. वहीं, भव्य रामलीला का मंचन भी होगा.

वहीं प्रभु राम की जन्मस्थली में उनकी लीलाओं को प्रदर्शित करती कई झांकियां भी निकाली जाएंगी. 


जानकारी के अनुसार 6 नवंबर को अयोध्या नगरी में 11.30 बजे से 3.30 बजे तक मर्यादा पुरुर्षोतम श्रीराम के लिला चरित्र से जुड़ी विभिन्न झाकियों का भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी. इस समरोहम में कोरिया , रूस , लाओस और त्रिनिदाद के कलाकारों समेत कुल 500 लोक कलाकार हिस्सा लेगें. 

लगभग चार बजे के बाद हेलिकॉप्टर से श्रीराम , सीता और लक्ष्मण स्वरूपों का आगमन होगा. जिसके बाद उन्हें कार्यक्रम स्थल तक ले जाकर उनका स्वागत किया जाएगा.

इसके बाद उन्हें रामकथा पार्क ले जाया जाएगा. उनका 6 बजे के करीब उनका प्रतीकात्मक राज्यभिषेक किया जाएगा.इसके बाद एक साथ रिकॉर्ड 3.20 लाक दियों को एक साथ जलाया जाएगा. रात्रि 10 बजे तक कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. 


 

Advertisement

Published November 6th, 2018 at 14:54 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo