Advertisement

Updated November 6th, 2018 at 10:58 IST

रामनगरी अपने ईष्ट के रंग में पूरी तरह रमी, 3.30 लाख दियों से जगमग होगी राम की पैड़ी

प्रभु राम की जन्मस्थली में उनकी लीलाओं को प्रदर्शित करती कई झांकियां भी निकाली जाएंगी. 

Reported by: Amit Bajpayee
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image:self
Advertisement

रामनगर अपने ईष्ट के रंग में पूरी तरह रमी गई है. राम की पैड़ी पर आज तीन लाख दीपों के प्रकाश से अयोध्या जगमगाता दिखायी देगा. रामनगरी दूसरी बार त्रेता युग के नजारों का साक्षी बनने जा रहा है. त्रेता युग में जैसे प्रभु श्रीराम पुष्पक विमान से उतरे थे, ठीक वैसे हीं आज भी प्रभु श्रीराम , मां सीता और लक्ष्मण स्वरुप हेलिकॉप्टर से उतरेंगे. यूपी और बिहार के राज्यपाल राम नाईक और लालजी टंडन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किंजोंग सुक इस स्वरूपों का स्वागत करेंगी. 

राम को केंद्र में रखकर पिछले साल से शुरू हुए समारोहों से अयोध्या में बहुत कुछ बदला है. नगर निगम ने अस्तित्व में आते ही सीवर लाइन दी है तो सड़कों पर अंडर ग्राउंड केबल के जरिये एलईडी का प्रकाश लोगों को चौंकाता है. राम की पैड़ी को नई जिंदगी मिलने जा ही है. ऐसी ही तमाम योजनाओं की कड़ी को योगी सरकार मंगलवार 176 करोड़ रुपये का विस्तार दिया है.   


वहीं प्रभु राम की जन्मस्थली में उनकी लीलाओं को प्रदर्शित करती कई झांकियां भी निकाली जाएंगी. 


जानकारी के अनुसार 6 नवंबर को अयोध्या नगरी में 11.30 बजे से 3.30 बजे तक मर्यादा पुरुर्षोतम श्रीराम के लिला चरित्र से जुड़ी विभिन्न झाकियों का भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी. इस समरोहम में कोरिया , रूस , लाओस और त्रिनिदाद के कलाकारों समेत कुल 500 लोक कलाकार हिस्सा लेगें. 

लगभग चार बजे के बाद हेलिकॉप्टर से श्रीराम , सीता और लक्ष्मण स्वरूपों का आगमन होगा. जिसके बाद उन्हें कार्यक्रम स्थल तक ले जाकर उनका स्वागत किया जाएगा.

इसके बाद उन्हें रामकथा पार्क ले जाया जाएगा. उनका 6 बजे के करीब उनका प्रतीकात्मक राज्यभिषेक किया जाएगा.इसके बाद एक साथ रिकॉर्ड 3.20 लाक दियों को एक साथ जलाया जाएगा. रात्रि 10 बजे तक कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. 


 

Advertisement

Published November 6th, 2018 at 10:58 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo