Advertisement

Updated October 18th, 2018 at 10:00 IST

अकबर के इस्तीफे पर असदुद्दीन ओवैसी ने कसा तंज, कहा - ''बडे़ बे - आबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले ''

#MeToo मामले में फंसे एमजे अकबर ने आखिरकार बुधवार को विदेश राज्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.

Reported by: Amit Bajpayee
| Image:self
Advertisement

#MeToo मामले में फंसे एमजे अकबर ने आखिरकार बुधवार को विदेश राज्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद सियासी गलियारों में बयानों का सिलसिला शुरू हो गया. इसी क्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMAIM) के अध्यक्ष और हैदराबाद  के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एमजे अकबर के  इस्तीफे पर तंज कसा है. 


एमजे अकबर के इस्तीफे के बाद ओवैसी ने ट्वीट कर लिखा कि ''बडे़ बे - आबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले '' 


इससे पहले ओवैसी ने केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा था कि , '' आपको इस खूनी अपराध के लिए शर्म आनी चाहिए. और आप तीन तलाक विधेयक के दौरान संसद में खड़े होकर मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण के बारे में बात की थी. पीएमओ इंडिया को अपने मंत्री को बेदखल कर देना चाहिए, अगर वास्तव में 'बेटी बचाओ' अभियान में विश्वास करते हैं. ''


बता दें कि #MeToo के लपेटे में आए एमजे अकबर के ऊपर अब तक 20 महिला पत्रकारों ने #MeToo अभियान के तहत  यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. अकबर पर पहला आरोप वरिष्ठ पत्रकार प्रिया रमानी ने लगाया था, जिसमें उन्होंने एक होटल के कमरे में इंटरव्यू के दौरान की अपनी कहानी बयां की थी.

यह भी पढ़े- अकबर पर लगे आरोपों पर ओवैसी ने कहा - मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करने वाले मंत्री को बेदखल कर देना चाहिए

रमानी के आरोपों के बाद अकबर के खिलाफ आरोपों का तांता लग गया. एक के बाद एक कई अन्य महिला पत्रकारों ने एमजे अकबर पर संगीन आरोप लगाए. अकबर पर ताजा आरोप एक विदेशी महिला पत्रकार ने लगाया कि 2007 में जब वो इंटर्नशिप के लिए आईं तो वो सिर्फ 18 साल की थीं और उनके साथ एमजे अकबर ने गलत हरकत करने की कोशिश की.

यह भी पढ़े - #MeToo: यौन शोषण के आरोपों से घिरे केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने दिया इस्तीफा...

Advertisement

Published October 18th, 2018 at 10:00 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo